{"_id":"615de4548ebc3edaf1150aab","slug":"875-cases-registered-during-the-corona-period-will-be-returned-pratapgarh-news-ald317583425","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में दर्ज हुए 875 मुकदमे होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में दर्ज हुए 875 मुकदमे होंगे वापस
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश के बाद कोरोना काल में लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत दर्ज 875 मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इन मामलों में 1258 लोगों को आरोपी बनाया गया था। कोरोना महामारी की शुरुआत होने के साथ ही 25 मार्च 2020 को देशभर में लागू हुए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिले में उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए जाते रहे। सबसे अधिक मुकदमे सिटी सर्किल में दर्ज हैं।
केंद्र सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही 25 मार्च 2020 को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। लोगों को जरूरी काम से ही बाहर निकलने के निर्देश थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी फैलाने के लिए धारा-188 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिले में कोरोना काल के दौरान 20 थानों में कुल 875 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
सबसे अधिक मुकदमे सिटी सर्किल के तीन थानों में दर्ज हुए थे। नगर कोतवाली, अंतू व कोहड़ौर थाने में कुल 452 केस पुलिस ने दर्ज कराए थे। जिलेभर के थानों में लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज मुकदमों में कुल 1258 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व कोरोना के नोडल प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश के बाद मुकदमे वापस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।