फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   86,000 duplicate voters identified in 1,148 gram panchayats

Pratapgarh News: 1148 ग्राम पंचायतों में चिह्नित किए गए 86 हजार डुप्लीकेट वोटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
86,000 duplicate voters identified in 1,148 gram panchayats
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत 1148 ग्राम पंचायतों में 86,667 डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए थे। सत्यापन के बाद 10.61 लाख मतदाता वैध पाए गए हैं। वहीं डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीएलओ ने शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के घर-घर जाकर सत्यापन किया था। मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम कई स्थानों पर दर्ज होने, मृत्यु के बाद भी नाम बने रहने और स्थान परिवर्तन के बावजूद पुराने पते पर नाम दर्ज होने जैसी शिकायतों का सत्यापन किया गया था। अब शुद्ध मतदाता सूची तैयार होने के बाद अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदात सूची की डाउनलोडिंग का कार्य किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद बीएलओ से अवलोकन के लिए वोटर लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
17 ब्लॉकों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या
मानधाता- 3449
आसपुर देवसरा- 2658
सदर- 3973
बाबागंज- 5183
कालाकांकर- 3709
संडवा चंद्रिका- 3623
लक्ष्मणपुर- 10242
लालगंज- 2712
रामपुर संग्रामगढ़- 9107
सांगीपुर- 5859
बिहार- 8120
गौरा- 3440
मंगरौरा- 2631
पट्टी- 1510
बेलखरनाथ- 3450
शिवगढ़- 6277
कुंडा- 6724
वर्जन--
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देश के क्रम में चिह्नित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। 22 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश किया जाएगा।
शिव सहाय अवस्थी, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed