फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पहली बार जिले में आएंगे प्रधानमंत्री

पहली बार जिले में आएंगे प्रधानमंत्री

Tue, 30 Apr 2019 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पहली बार जिले में आएंगे प्रधानमंत्री
पहली बार बेल्हा में हुुंकार भरेंगे मोदी
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से अवध क्षेत्र को साधने की कोशिश करेंगे पीएम, चार मई को जीआईसी में होगी सभा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बेल्हा में चुनावी ताल ठोकेंगे। अपने चिर-परिचित अंदाज में वह प्रतापगढ़ से ही अवध क्षेत्र को साधने का प्रयास करेंगे। 4 मई को जीआईसी में होने वाली सभा के जरिए प्रधानमंत्री विरोधी दलों पर वार करेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में तमाम प्रयास के बाद भी व्यस्तता प्रतापगढ़ में उनकी सभा नहीं हो सकी थी। ऐसे में इस बार मोदी की जनसभा होने से भाजपाइयों में जबरजस्त उत्साह है। मोदी की रैली कितनी असरदार होगी यह तो 23 मई के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जनसभा को सफल बनाने और भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में पहली बार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता व कौशांबी प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में राजकीय इंटर कालेज में 4 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली बार जनपद में आ रहे मोदी को देखने व सुनने वालों की भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही थी। देर शाम प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहने वाली एसपीजी टीम भी पहुंचकर परिसर का जायजा लिया। पुलिस लाइन में बनने वाले हेलीपैड पर भी नजर दौड़ाई। जिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा होने के बाद अब मोदी की रैली को लेकर शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तीन मई को होना था, लेकिन बाद में इसे परिवर्तित कर दिया गया। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम सुबह के वक्त होगा। भाजपा के रणनीतिकार मान रहे हैं कि मोदी गेम चेंजर होंगे। उनकी सभा के बाद चुनावी माहौल गरमा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed