{"_id":"5c5c7b73bdec22271a77bae5","slug":"81549564787-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट में निकला, फल का जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिनट में निकला, फल का जूस
विज्ञापन
चित्र--
एक मिनट में निकला फल का जूस
मौसम खराब होने के बाद भी रामलीला मैदान में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में एक मिनट में फलों का जूस निकालने वाली मशीन ग्राहकों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। गुरुवार को मौसम खराब होने के बाद भी खरीदारी करने के लिए महिलाएं और बच्चे उमड़ पड़े।
रामलीला मैदान में एक फरवरी से चलने वालेे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में घर की जरूरत से जुड़ीं वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए शहरियों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र एक मिनट में फलों का जूस निकालने वाली मशीन रही। ग्राहक उस समय मशीन को देखते रहे, जब फल का जूस निकालने के लिए एक ग्राहक खड़ा हो गया। फिर क्या था, सभी ध्यान से मशीन को तब तक निहारते रहे, जब तक रस बाहर नहीं आया। पुरुषों के लिए स्वटेर, जैकेट, सदरी से दुकानें सजी हुई हैं। आसाम की खास लकड़ी के बने सोफासेट, बेड, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। दिन में हल्की बरसात होने के साथ ही बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी श्रृंगार के सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा।
बारिश से बदला मौसम, पड़ सकते हैं ओले
हल्की बरसात और हवाओं का दौर जारी
हावी रही पुरवा, दिनभर रुक-रुक कर होती रही बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुरुवार को मौसम का तेवर बदला हुआ नजर आया। आसमान में छाए बादलों ने रात और दिन में हल्की बरसात की, वहीं पुरवा हवाएं दिन भर चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम सामान्य होने में अभी दो दिन लग सकते हैं। गुरुवार को हावी हुई पुरवा ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बरसात होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को पुरवा हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। गुरुवार को अचानक पुरवा के हावी होते ही आसामान में बादल छा गए। रात में हल्की बरसात होने के साथ ही दिनभर बूंदाबांदी होती रही। इससे ठंड बढ़ गई। सड़कों पर कीचड़ फैल गया। लोग फिसल-फिसल कर गिरते रहे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 21.5 रिकार्ड किया गया। दोपहर दो बजे तक 1.0 मिलीमीटर बरसात हुई। शाम को फिर अचानक कुछ देर के लिए बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि आसमान में छाए बादल हल्की बरसात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान ओले गिरने की पूरी संभावना है। फिलहाल आसमान में अभी दो दिनों तक बादलों के प्रभावी रहने की संभावना है।