{"_id":"5bdafe29bdec22342b7f9b86","slug":"81541078569-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीर्ईटी परीक्षा में शामिल होंगे 31,938 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीर्ईटी परीक्षा में शामिल होंगे 31,938 परीक्षार्थी
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
टीईटी में शामिल होंगे 31,938 परीक्षार्थी
18 नवंबर को जिले के 35 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए आवेदन करने वाले 31,938 परीक्षार्थियों के लिए जिले के 35 इंटर एवं डिग्री कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 18 नवंबर को होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस वर्ष परीक्षा देने गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि जिले में ही उनके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मगर इतना अवश्य है कि कोई भी परीक्षार्थी अपने तहसील और अपने ब्लाक में परीक्षा नहीं दे पाएंगे। टीईटी परीक्षा के लिए अर्ह मिले 31,938 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।
परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शहर के साथ ही गांव के कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राथमिक वर्ग में 9,529 और मिडिल वर्ग में 22,409 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली पाली में प्राइमरी वर्ग की परीक्षा सुबह 10 से साढ़े बारह बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पहले पाली में मिडिल वर्ग की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में प्राथमिक वर्ग की परीक्षा संपादित होगी। जिले के जिन 35 कालेजों को परीक्षा केेंद्र बनाया गया है, उनमें जीआईसी के साथ ही वित्तपोषित और वित्तविहीन कालेजों को भी केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा की सूचना दे दी गई है और उनसे नकलविहीन, शांतिपूर्ण परीक्षा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
इनसेट-----------------
परीक्षा केंद्रों पर एक नजर
1- अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़
2- अजब नारायण इंटर कालेज कोहड़ा
3- अवधेश विद्या निकेतन लालगंज
4- बृजेंद्रमणि इंटर कालेज कोहड़ौर
5- सीबीएस एकेडमी जोगापुर
6- डाल्फिन पब्लिक स्कूल छीटपुर
7- डीएवी इंटर कालेज प्रतापगढ़
8- जीआईसी प्रतापगढ़
9- जीजीआईसी प्रतापगढ़
10- एमडीपीजी प्रतापगढ़
11- केपी इंटर कालेज प्रतापगढ़
12- कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज
13- कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा
14- लोकमान्य तिलक इंटर कालेज प्रतापगढ़
15- हेमती नंदन बहुगुणा डिग्री कालेज लालगंज
16- मालती इंटर कालेज प्रतापगढ़
17- मथुरा इंटर कालेज प्रतापगढ़
18- मार्डन साइंस इंटर कालेज जोगापुर
19- न्यू एंजिल्स इंटर कालेज फुलवरिया
20- पीबीपीजी प्रतापगढ़
21- पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़
22- पीजी कालेज पट्टी
23- प्रभात एकेडमी प्रतापगढ़
24- रामअजोर इंटर कालेज लालगंज
25- रामराज इंटर कालेज पट्टी
26- रानी गिरजा देवी बालिका इंटर कालेज कुुंडा
27- रानी राजेश्वरी इंटर कालेज दिलीपपुर
28- एसपी इंटर कालेज कुंडा
29- साकेत गल्र्स इंटर कालेज दहिलामऊ
30- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज
31- सरोजनी इंटर कालेज कुसमी
32- श्रीराम बालिका इंटर कालेज चिलबिला
33- टीपी इंटर कालेज कुंडा
34- संत एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़
35- तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी