{"_id":"595e4a274f1c1bb52f8b46fd","slug":"81499351591-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे भवन में शिफ्ट होगी एसबीआई की मुख्य शाखा 17-56-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे भवन में शिफ्ट होगी एसबीआई की मुख्य शाखा 17-56-26
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे भवन में शिफ्ट होगी एसबीआई की मुख्य शाखा
ढाई लाख रुपये प्रतिमाह किराया मांगने पर गहराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर की एसबीआई मुख्यशाखा जल्द ही दूसरे भवन में शिफ्ट होगी। ऐसा भवन स्वामी के क्षमता से अधिक किराया मांगने के कारण होगा। अभी तक एसबीआई भवन स्वामी को किराए के रूप में 60 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करती रही है, मगर अब सर्किल रेट की दर से 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह किराया मांगा है।
जिला महिला चिकित्सालय के ठीक सामने एसबीआई की मुख्य शाखा है। यह भवन राजा अनिल प्रताप सिंह का है, एसबीआई अभी तक साठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भवन का किराया दे रही थी। गुरुवार को अचानक शाखा पहुंचे राजा अनिल प्रताप सिंह ने मुख्य शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर सर्किल रेट की दर से प्रतिमाह 2.50 लाख रुपये किराए की मांग की है। चीफ मैनेजर निर्मल कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में इतना शाखा के लिए इतना किराया देना मुश्किल होगा, फिलहाल उन्होंने किराए की दर बढ़ाकर 90 हजार रुपये प्रतिमाह करने की बात कही। मगर राजा अनिल प्रताप सिंह को यह बात मंजूर नहीं हुई। चीफ मैनेजर ने बताया कि मकान मालिक का यह प्रस्ताव शीर्ष अधिकारियों को भेजा जा रहा है, आदेश आते ही दूसरा भवन तलाश करके शाखा को शिफ्ट किया जाएगा। नवागत चीफ मैनेजर ने भवन स्वामी की दलील को शीर्ष अधिकारियों से अवगत कराया है।