फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   80 crores spent on 42 tanks but water did not reach the taps

Pratapgarh News: 42 टंकियों पर खर्च किए 80 करोड़ पर नलों तक न पहुंचा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
80 crores spent on 42 tanks but water did not reach the taps
जल जीवन मिशन के तहत बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक की करीब तीन लाख की आबादी के लिए 80 करोड़ की लागत से 42 टंकियों का निर्माण शुरू कराया गया। लेकिन, दो साल बाद भी ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो सका। कई गांवों में पेजयल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई। कुछ गांवों में पाइप लाइन डालने के लिए सिर्फ गड्ढे खोदे गए। वहीं, प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को कुएं से पानी खींचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में कार्यदायी संस्था जेएमपी कंपनी ने 14 पानी की टंकी का निर्माण कराया। पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड ने 28 पानी की टंकी का निर्माण कराया है। बजट का अड़गा होने के कारण कार्यदायी संस्था ने कार्य अधूरा छोड़ दिया। हर्जामऊ, द्वारिकापुर, रसोईयां, गजरिया गांव में विभाग पेजयल आपूर्ति का दावा कर रहा है लेकिन इन गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

खारे पानी की समस्या बरकरार, एक किमी दूर से ला रहे पानी
डंड़वा महोखरी गांव में खारे पानी की समस्या है। टंकी का निर्माण हुआ लेकिन आज तक पानी नसीब नहीं हो सका। ग्रामीण राजकिशोर ने बताया कि एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से पानी लाना पड़ता है। महिलाएं व बच्चे सिर पर पानी लाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत सांगापट्टी के अशोक ने बताया कि पूरेबेदुआ में पेजयल आपूर्ति नहीं हो सकी। खूंझीकला, जगदीशगढ़, यहियापुर, भटपुरवा गांव में पेजयल आपूर्ति नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
बोले अफसर
केंद्र सरकार से योजना के तहत बीते अगस्त से बजट नहीं आ रहा है। जिस कारण कई जगहों पर कार्य पूरा नहीं हो सका है। बेलखरनाथ धाम में नई कार्यदायी संस्था को कार्य सौंपा गया है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति की जाएगी। - तौसीफ अहमद, एक्सईएन जल जीवन मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed