फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अनुपस्थित 14 कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का डीएम ने काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

अनुपस्थित 14 कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का डीएम ने काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 12 Feb 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित 14 कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का डीएम ने काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
अनुपस्थित 14 कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का डीएम ने काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का दोनों पालियों में निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले 14 कक्ष निरीक्षकों और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन काटने का निर्देश दिया।
पहली पाली की परीक्षा के दौरान डीएम ने रानीगंज तहसील के 4 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालय के कुल 14 वित्तविहीन शिक्षक अनुपस्थित रहे। जिस पर जिलाधिकारी ने डीआईओएस को सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कहा कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर शत प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। जिसमें कई वॉइस रिकार्डर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल उसे दुरुस्त कराने के लिये निर्देशित किया। इसी प्रकार जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कालेज के निरीक्षण में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह अनुपस्थित रहे। डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी भेजा गया जेल, अभी भी कायम है तेंदुए की दशहत
दिनभर चली कांबिंग, तेंदुए को मारने वाले आरोपियों की धरपकड़ को रानीगंज पहुंची फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानधाता इलाके में जाल में फंसे तेंदुए को पीटने के बाद गला दबाकर मारने के मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दिनभर टीम भ्रमण करती रही। वहीं लगातार चौथे दिन भी गांवों में तेंदुए की दहशत बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मानधाता इलाके के कुशफरा देवीदास का पुरवा गांव में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए को पीटने के बाद गला दबाकर मार दिया गया था। इस मामले में गांव के जसवंत सिंह सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया था। रातभर उसे पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं दिनभर अन्य आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस छापेमारी करती रही। मुखबिर की सूचना पर रानीगंज में आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने छापेमारी की तो आरोपी वहां से भाग निक ले। वहीं लगातार चौथे दिन भी गांवों में तेंदुए की दशहत कायम है। वन विभाग की टीम कांबिग कर रही है, मगर अब तक तेंदुए तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed