फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मार गए सफाईकर्मी के परिजनों के लिए मांगे 50 लाख

मार गए सफाईकर्मी के परिजनों के लिए मांगे 50 लाख

Sun, 13 Jan 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मार गए सफाईकर्मी के परिजनों के लिए मांगे 50 लाख
मारे गए सफाईकर्मी के परिजनों के लिए मांगे 50 लाख
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ ने उठाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। राज्य कर्मचारी महासंघ ने संग्रामगढ़ में बदमाशों के हाथों मारे गए सफाई कर्मचारी अशोक सरोज की विधवा को पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की मांग की है। संघ की बैठक में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेताया कि अगर पुलिस ने कठोर कदम नहीं उठाया, तो धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
शहर के रूपापुर स्थित राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में जिले के संग्रामगढ़ इलाके के सफाई कर्मचारी अशोक सरोज की दिनदहाड़े हुई हत्या पर गहरा आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला मंत्री वकील अहमद ने कहा कि जिले में अराजकता का माहौल है। जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने अशोक सरोज की विधवा को पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में मुहैया कराने और आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने हत्या में नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की है। इस मौके पर तीर्थराज गौतम, अमरबहादुर यादव, सुरजीत गुलाब पटेल, रवींद्र शर्मा, राकेश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



किसानों की आय दोगुनी के बजाए आधी हुई : गुणाकर
कचहरी में धरना प्रदर्शन कर जातिगत आरक्षण का जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकदल के जिलाध्यक्ष गुणाकर पांडेय ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिढोरा पीट रही है, जबकि आवारा पशुओं ने किसानों की आय आधी कर दी है। महंगाई बढ़ने का आरोप लगाते हुए जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर लोकदल के जिलाध्यक्ष गुणाकर पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को चौपट कर दे रहे हैं। गेहूं बुवाई के समय डीएपी का संकट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समितियों पर यूरिया नहीं मिल रही है। इससे किसान खुले बाजार में खरीदने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की मांग करते हुए किसानों के हित में कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर शत्रुध्न सिंह, अवधेश दुबे, देव कुमार सिंह, संतोष यादव, राम आसरे सिंह, भोला पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।



दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता 14 से
जेठवारा (ब्यूरो)। क्षेत्र के अष्टभुजा इंटर कालेज जेठवारा में दो दिवसीय अंतर्जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी से होगा। यह जानकारी देते हुए पप्पन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद रत्ना सिंह करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed