{"_id":"5a3fb94d4f1c1bc5758baffd","slug":"71514125645-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट सफाई के खेल की जांच करेंगे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट सफाई के खेल की जांच करेंगे बीडीओ
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नवंबर माह में नहरों की सिल्ट सफाई में हुए खेल की जांच जिले के खंड विकास अधिकारी करेंगे। सिल्ट सफाई में 59.35 लाख रुपये खर्च होने का दावा सिंचाई विभाग कर रहा है। आश्चर्य की बात यह रही कि सिल्ट सफाई होने के बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
जिले के हर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए नवंबर माह में सिंचाई विभाग ने सिल्ट सफाई का अभियान चलाया। बड़ी नहरों में जेसीबी और माइनर व रजबहों में मजदूरों के माध्यम से सिल्ट की सफाई होनी थी। हालांकि अधिकांश नहरों में जेसीबी से ही सिल्ट सफाई का कार्य पूरा किया गया। उसका एक कारण यह भी था कि पांच दिसंबर से नहरों में पानी आना था और समय से सिल्ट की सफाई भी होनी थी। इसलिए ठेकेदारों ने जल्दी कामकाज निपटाने के चक्कर में मशीन से ही सफाई करा दी।
59.35 लाख रुपये की लागत से सिल्ट की सफाई तो हुई, मगर इसके बाद भी रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मंगरौरा ब्लाक के कांधरपुर के निकट सुजानगढ़ माइनर में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। यही हाल बाबागंज ब्लाक के हीरागंज और राजापुर माइनर की है। फिलहाल खंड विकास अधिकारियों से सिल्ट सफाई की जांच करके अविलंब रिपोर्ट तलब की गई है। अफसरों ने बीडीओ से जानकारी एकत्रित करने को कहा है। सीडीओ राजकमल यादव ने बताया कि जिस विकास खंड में सिल्ट की सफाई हुई है, वहां पत्र भेजकर अविलंब जांच रिपोर्ट तलब की गई है।