फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   69 centers will be built for paddy procurement, preparations have started

Pratapgarh News: धान खरीद के लिए बनेंगे 69 केंद्र, तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
69 centers will be built for paddy procurement, preparations have started
धान रोपाई के साथ ही क्रय केंद्रों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। शासन ने 69 क्रय केंद्र बनाए जाने की अनुमति प्रदान की है। हालांकि क्रय नीति निर्धारित होने पर क्रय केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में धान की खेती 1.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की गई है। किसान फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रशासन धान खरीद की तैयारी में जुट गया है। शासन से 56 क्रय केंद्र निर्धारित करने का लक्ष्य जारी किया गया था, लेकिन धान उत्पादन अधिक होने के कारण डीएम शिव सहाय अवस्थी के अनुमोदन पर 13 केंद्रों की संख्या में वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि अभी दूसरे जनपदों में ज्वार, बाजार, दाल आदि की खरीद होने की वजह से धान क्रय नीति का निर्धारण नहीं हो सका है। क्रय नीति निर्धारित होने के बाद क्रय केंद्रों की बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मंडी सहित दूसरे खरीद स्थल को क्रय केंद्र निर्धारित किया जाएगा। फिलहाल 69 क्रय केंद्रों की सूची खाद्य विपणन विभाग ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 52 क्रय केंद्रों पर 8.50 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जीतेंद्र यादव ने बताया कि क्रय केंद्रों की सूची जारी की गई है। शासन के निर्देश पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी।
निर्धारित केंद्रों की सूची
विपणन शाखा- 27
पीसीएफ- 29
पीसीयू- 15
एफसीआई- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed