फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   35 के पार पहुंचा पारा, चुभने लगी धूप

35 के पार पहुंचा पारा, चुभने लगी धूप

Tue, 02 Apr 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
35 के पार पहुंचा पारा, चुभने लगी धूप
फोटो 00
विज्ञापन

35 के पार पहुंचा पारा, चुभने लगी धूप
उमसभरी गर्मी से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उत्तरी व पश्चिमी हवाओं ने भले ही पछुआ हवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, मगर धूप की तल्खी बरकरार है। मंगलवार को तेज धूप लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। दिन में उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। अधिकतम तापमान 35 के पार पहुंच गया। न्यनूतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मार्च महीने के अंतिम चरण से पछुआ हवाएं कहर बरपाने लगी थीं। तापमान में तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया था। धूप सहन नहीं हो रही थी। अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सिएस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 के पार पहुंच गया था। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। मगर इस बीच उत्तरी व पश्चिमी हवाओं ने दस्तक दी। लगा कि पहाड़ी हवाओं से तापमान लुढक़ेगा, मगर ऐसा हुआ नहीं। तापमान जस का तस बना हुआ है। मंगलवार को भी पश्चिमी व उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहा। मगर धूप की तल्खी बरकरार रही। सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। दोपहर के बाद धूप शरीर में चुभने लगी। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, भंगवाचुंगी सहित प्रमुख बाजारों में दोपहर बाद सन्नाटा पसरा रहा। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल दिखे। गला तर करने के लिए लोग शीतल पेयजल की दुकानों का सहारा ले रहे थे। शाम पंाच बजे के बाद धूप हल्की हुई तो बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई। मगर इसके बाद भी उमस से राहत नहीं थी। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी व उत्तरी हवाएं वातावरण में पकड़ बनाए हुए हैं। पछुआ की रफ्तार थम चुकी है। दिनोंदिन तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट----------------
अस्पतालों में मरीजों की भरमार
उतार-चढ़ाव भरे मौसम के चलते लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त से लोग परेशान हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ दिखी। कमोवेश यही हाल प्राइवेट अस्पताल का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed