{"_id":"5c2fb245bdec2256f87b37bf","slug":"61546629701-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष आधी हुई धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष आधी हुई धान खरीद
विज्ञापन
चित्र--
लक्ष्य के सापेक्ष आधी हुई धान खरीद
हाईब्रिड धान लेने की छूट मिलने के बाद भी धान क्रय केंद्रों का बुरा हाल
जिले में 60,900 का लक्ष्य और मात्र 30,270 मीट्रिक टन हो सकी है खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में धान खरीद केंद्रों में लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ आधी खरीद ही हो सकी है। इन दिनों ज्यादातर खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बार शासन से हाइब्रिड धान की खरीद की छूट मिलने के बाद भी लक्ष्य आधा ही पूरा किया जा सका है। जिले के 52 केंद्रों पर होने वाली धान खरीद पचास प्रतिशत तक ही पहुंची है। कुल 6,283 किसानों का धान खरीदा गया है।
किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन की ओर से जिले में 52 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन खरीद केंद्रों पर अभी तक हाईब्रिड धान की खरीदारी नहीं हो रही थी। केंद्र पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को लौटा दिया जाता था। योगी सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए हाइब्रिड धान खरीदने का भी फैसला किया। इससे खरीद केंद्रों पर पहले के मुकाबले किसानों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन इसके बाद भी लक्ष्य 60,900 मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 30,270 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। सरकारी केंद्रों पर धान बिक्री करने वाले 6,283 किसानों को उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है। 1750 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होने वाली धान खरीद के अतिरिक्त किसानों को धान की सफाई कराने के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले दो एमआई को नोटिस दिया गया है। संडवा चंद्रिका और रामपुर संग्रामगढ़ में अपेक्षा के अनुरूप धान की खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर किसी क्रय केंद्र पर हाईब्रिड धान लेने से कोई मना करता है, तो सीधे हमें बताएं। उन्होंने कहा कि शासन ने हाईब्रिड धान खरीदने को कहा है। इसलिए क्रय केंद्रों पर अब लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता है।