फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सोलर आरओ प्लांट के जरिए शहरियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

सोलर आरओ प्लांट के जरिए शहरियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Thu, 03 Jan 2019 11:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सोलर आरओ प्लांट के जरिए शहरियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
सोलर आरओ प्लांट के जरिए शहरियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मुहल्ले में स्थापित किए जाएगा प्लांट, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सोलर आरओ प्लांट के जरिए जल्द ही शहरियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए शहर मेें प्लांट की स्थापना की जाएगी। घर-घर आरओ वाटर की सप्लाई होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा इसकी पहल की गई है। सारी औपचारिकता पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही जल निगम द्वारा कार्य शुरू कराया जाएगा।

शहर में नगरपालिका परिक्षेत्र में 25 वार्ड आते हैं। शहर में सबसे बड़ी समस्या खारे पानी की है। नगर पालिका द्वारा घर-घर पानी की सप्लाई की जाती है। मगर सप्लाई व्यवस्था बदहाली की मार झेल रही है। कई मुहल्ले ऐसे हैं जहां पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती है। इसके अलावा आए दिन दूषित पानी की शिकायतें भी रहती हैं। यही कारण है पानी का उपयोग घरेलू कामकाज के लिए किया जाता है। शहर के अधिकांश लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। शहर में जगह-जगह आरओ प्लांट खुल गए गए हैं। आरओ वाटर के नाम पर संचालक मनमानी कमाई कर रहे हैं। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण शहर के लोग मजबूर होकर मंहगे दामों में आरओ वाटर खरीद रहे हैं। मगर शहरियों को जल्द ही प्राइवेट आरओ प्लांट से पानी खरीदने की समस्या से निजात मिल जाएगी। अल्प संख्यक विभाग ने इसकी पहल शुरू की है। शहर में जल्द ही सोलर आरओ वाटर प्लांट लगाया जाएगा। यह आरओ प्लांट अल्पसंख्यक बस्ती में लगेगा। जल्द ही स्थान चिह्नित कर लिया जाएगा। विभाग की मानें तो इसके लिए करीब 18 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही जल निगम की ओर से आरओ प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे शहर में घर-घर आरओ वाटर की सप्लाई होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि सारी औपचारिकता पूर्ण कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही कार्यं शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed