{"_id":"5bf6f031bdec22413d18ed27","slug":"61542910001-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी-सीएनजी से प्रदूषण से निजात, सस्ता होगा किराया : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी-सीएनजी से प्रदूषण से निजात, सस्ता होगा किराया : डीएम
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 00
पीएनजी-सीएनजी से प्रदूषण से निजात, सस्ता होगा किराया : डीएम
नपा अध्यक्ष ने शहर के हादीहाल में सिटी गैस वितरण परियोजना का किया शुभांरभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रदूषण मुक्त सस्ता ईधन समय की मांग है। इसके जरिए प्रदूषण पर अंकु श लगेगा। सिटी गैस वितरण परियाजना से शहर की तस्वीर बदलेगी। घरों में पाइप लाइन गैस व सीएनजी गैस के जरिए वाहनों के संचालन से शहर के विकास को गति मिलेगी। यह बातें गुरुवार को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने शहर के हादीहाल के सभागार में सीएनजी, पीएनजी गैस योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे जहां प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पाइप लाइन की सुविधा प्रारंभ हो जाने से अर्थव्यवस्था सुधरेगी और उद्योगों का विकास होगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि पाइप लाइन गैस एक सुविधाजनक, स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईधन है। प्राकृतिक गैस के माध्यम से जनपद के निवासियों और उद्योगों को कम लागत, निरंतर उपलब्धता और प्रदूषण में कमी के माध्यम से अत्यधिक लाभ होगा। पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में विकास के नित नए कीर्तिमान गढ़ जा रहे हैं। उन्हीं विकास कार्यों की फेहरिस्त में यह भी एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस अवसर पर राज्यप्रतिनिधि कैलाशनाथ, रमन मलिक, वरिष्ठ प्रबंधक नितिन यादव आदि मौजूद रहे।
इनसेट------------------
वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने किया अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से सिटी गैस वितरण परियोजना के अनावरण का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने बताया कि 174 जिलों में सिटी गैस का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में यह सुविधा महज 66 जिलों में ही थी।