फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   60 more people including labor enforcement officer corona infected

श्रम प्रवर्तन अधिकारी समेत कोरोना संक्रमित मिले 60 नए मरीज

Thu, 24 Sep 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
60 more people including labor enforcement officer corona  infected
जिले में बुधवार को 24 घंटे के भीतर कोरोना के 60 नए केस सामने आए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। रानीगंज इलाके के रामापुर बाजार में दस लोग पीड़ित मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3456 पहुंच गई है। अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी और उनके विभाग के तीन कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शहर में स्थित सहारा कार्यालय आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंगलवार को चार संक्रमित मिले थे। बुधवार को चार और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुंडा सीएचसी में हुई जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें पूरेशाह करम अली, कबड़ियागंज व पावर हाउस के एक-एक व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

रानीगंज सीएचसी में बुधवार को 31 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। इसमें संडिला और प्रीतम तिवारीपुर के एक-एक युवक संक्रमित मिले। संडवा चंद्रिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 19 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें अंतू निवासी एक किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को हुए टेस्ट में इनका बेटा संक्रमित मिला था। उसके संपर्क में आने के कारण पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए। महेशगंज सीएचसी में मंगलवार को 36 लोगों की जांच हुई। इसमें भिटारा के बड़ौदा ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत दो लोग संक्रमित मिले। राजापुर बिंधन व बहोरिक के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं गौरा में हुए जांच में रामापुर बाजार के दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें छह महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed