{"_id":"1a8309dc9cece2cc1ccf947e4c0ac3a4","slug":"6-89-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं चुनाव का टूटा रिकार्ड, 6.89 प्रतिशत अधिक मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं चुनाव का टूटा रिकार्ड, 6.89 प्रतिशत अधिक मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्र्रतापगढ़। प्रधानी के चुनाव ने जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य पद के लिए हुए चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिपं के चुनाव में इन पांचों ब्लाकों में जहां 56.20 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं प्रधानी के चुनाव में यह प्रतिशत बढ़कर 63.09 पर पहुंच गया है। शिवगढ़ और गौरा में सबसे अधिक 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है।
शनिवार को पांच ब्लाकों में पहले चरण के चुनाव में लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए जो लोग मतदान करने नहीं पहुंचे थे, उन्होंने भी शनिवार को बूथों तक पहुंचकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। यही वजह रही कि प्रधानी के चुनाव ने बीते अक्तूबर माह में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए हुए चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया।
जिपं के चुनाव में गौरा, शिवगढ़, बेलखरनाथधाम, पट्टी, आसपुर देवसरा ब्लाकों में जहां 56.20 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं प्रधानी के चुनाव में यह प्रतिशत बढ़कर 63.09 पर पहुंच गया है। इससे स्पष्ट है कि प्रधानी के चुनाव में 6.89 प्रतिशत अधिक लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। शिवगढ़ और गौरा के मतदाताओं ने सजगता का परिचय देते हुए 66 प्रतिशत, आसपुर देवसरा में 63.05, पट्टी में 64.00 और बेलखरनाथधाम ब्लाक में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। जबकि 9 अक्तूबर को हुए जिला पंचायत के चुनाव में आसपुर देवसरा में 60 प्रतिशत, पट्टी में 55.5 प्रतिशत, शिवगढ़ में 57.5 प्रतिशत, गौरा में 55 प्रतिशत, बेलखरनाथधाम ब्लाक में 53 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
विज्ञापन
जिले में प्रधानी के चुनाव की मतगणना अब 13 दिसंबर को होगी। इसके पहले चुनाव आयोग ने 12 दिसंबर की तिथि नियत की थी। 12 दिसंबर को जिले में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने के कारण मतगणना की तिथि में परिवर्तन किया गया है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को अब परिणाम के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए पूर्व में 12 दिसंबर की तिथि नियत की थी। मगर इसी दिन जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने के कारण चुनाव आयोग ने मतगणना की तिथि परिवर्तित करते हुए 13 दिसंबर निश्चित की है। अगर 12 दिसंबर को ही मतगणना होती तो, अधिकारियों की व्यस्तता के चलते लोक अदालत को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाती। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि निश्चित स्थानों पर 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।