फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   56 PHCs of the district empaneled with Ayushman scheme

Pratapgarh News: आयुष्मान योजना से इंपैनल हुए जनपद के 56 पीएचसी

Sun, 26 Nov 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
56 PHCs of the district empaneled with Ayushman scheme

विज्ञापन
आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। घर के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गोल्डन कार्ड दिखाकर अब पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। शासन के आदेश पर जिले के 56 पीएचसी को सीएमओ ने आयुष्मान भारत योजना से इंपैनल कर दिया है।



आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी अबतक जनपद के 29 सीएचसी और सात निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड दिखाकर कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते थे। इससे लोगों को इलाज कराने के लिए घर से दूर सीएचसी या फिर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था। समस्या को देखते हुए शासन ने जनपद के 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आयुष्मान भारत योजना से इंपैनल करने का आदेश दिया था। इसे अब इंपैनल कर दिया गया है। अब सीएचसी की तरह पीएचसी पर भी आयुष्मान के मरीज भर्ती होकर कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकेंगे। मरीजों को इलाज के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


इनसेट-----



पीएचसी से रेफर होने के बाद ही दूसरे अस्पताल में शुरू होगा इलाज

आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारक अब इलाज कराने सीधे हायर सेंटर नहीं जा सकेंगे। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना होगा। यहां से चिकित्सक रेफर करेंगे तभी उन्हें वहां भर्ती किया जाएगा। इमरजेंसी में ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed