फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   56 fresh cases of corona and one died in pratapgarh

कोरोना से अधेड़ की मौत, 56 और संक्रमित

Tue, 15 Sep 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
56 fresh cases of corona and one died in pratapgarh
संत एंथोनी इंटर कालेज में कोविड 19 की बैठक करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
-डॉक्टर और बैंककर्मी भी आए चपेट में, जिले में 2885 पहुंची पीड़ितों की संख्या
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमित अधेड़ ने सोमवार को इलाज के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। इससे जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। वहीं सोमवार को चौबीस घंटे के भीतर 56 नए मरीज मिले हैं। इनमें डॉक्टर और बैंककर्मी भी शामिल हैं। अब पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2885 पहुंच गई है।
पट्टी के बसौली निवासी अधेड़ की पौत्री तीन दिन पहले छत से गिर गई थी। वह उसे लेकर इलाज के लिए प्रयागराज गया था। वहां उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिला। इस पर डाक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, संडवाचंद्रिका में दो बैंक कर्मचारी कोराना संक्रमित मिले हैं। लालगंज में कस्बे के एक व्यापारी, और पावर हाउस के एक लिपिक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएचसी संग्रामगढ़ में हुई जांच में अधीक्षक समेत 10 लोग संक्रमित मिले। इसी तरह कुंडा में बल्दी का पुरवा चकिया, अत्ता नगर, शिवपुरम, कोलाहल का पुरवा, तिलौरी मोड़ में एक-एक लोग कोरोना पीड़ित मिले हैं। पूरे अमान सिंह का पुरवा बेंती में मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी महेशगंज में हुई जांच में दो लोग संक्रमित मिले। रानीगंज क्षेत्र में एक वृद्धा सहित तीन महिलाओं की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के नोडल अधिकारी डा. आरके तिवारी ने बताया कि नौडेरा, बंदीपट्टी गांव में एक वृद्धा व एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में कुल 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने नर्सिंगहोम किया सील
प्रतापगढ़। सदर मोड़ के बगल स्थित नर्सिंगहोम को सीएमओ ने सोमवार को सील कर दिया। खंडेलवाल नर्सिंगहोम की संचालिका काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। उन्होंने अपना नर्सिगहोम सुवंसा बाजार के एक व्यक्ति को किराए पर दे दिया था। वह बिना स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराए अस्पताल संचालित कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने नर्सिंगहोम बंद करा दिया और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed