फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   52351 people got vaccinated in the campaign, uproar in many places

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में 52351 लोगों ने लगवाया टीका, महाअभियान में 52351 लोगों को लगा टीका, कई जगह हंगामा

Tue, 17 Aug 2021 12:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Aug 2021 12:22 AM IST
सार

कोरोना को मात देने के लिए सोमवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इसके तहत कुल 52351 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान उड़ैयाडीह में वैक्सीनेटर के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। वहीं, कई स्थानों पर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
52351 people got vaccinated in the campaign, uproar in many places
कोहडौर सीएचसी में वैक्सीन लगवाने को लगी रही लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

कोरोना को मात देने के लिए सोमवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इसके तहत कुल 52351 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान उड़ैयाडीह में वैक्सीनेटर के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। वहीं, कई स्थानों पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर सोमवार को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। एक साथ जिले के 50 हजार लोगों को पहली बार टीका लगाने का लक्ष्य शासन की ओर से रखा गया था। टीकाकरण बूथों पर सुबह आठ बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी। दस बजे के करीब टीम पहुंची। इस दौरान लोग हंगामा करते रहे। एक दूसरे से नोकझोंक करते दिखे।
विज्ञापन


कुल 52351 लोगों को टीका लगाया गया। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि टीकाकरण में सबसे आगे लालगंज सीएचसी रहा। यहां 4280 लोगों ने टीकाकरण कराया। दूसरे स्थान पर सांगीपुर रहा। पांच हजार डोज अभी बची है। मंगलवार सुबह तक 12 हजार वैक्सीन की डोज और मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेशन करने गई टीम के साथ अभद्रता
उड़ैयाडीह। कोविड-19 की रोकथाम के लिए गांवों में चल रहे कलस्टर अभियान के तहत सोमवार को टीकाकरण करने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। स्वास्थ्यकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें स्कूल से बाहर निकल दिया। इससे एक घंटे तक वैक्सीनेशन का काम ठप रहा। बाद में लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ और टीकाकरण शुरू हुआ।


सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम में सीएचओ के पद पर तैनात विशाल, एनम कुसुम दुबे व आशा रेनू, मंजू, रेखा सोमवार को क्षेत्र के कठार प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण करने गए थे। यहां ग्रामीणों का आधारकार्ड लेने के साथ कागजी कार्रवाई कर चल रही थी। इस दौरान अधिक भीड़ होने के कारण पहले टीका लगाने को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का स्वास्थ्यकर्मियों में वाद-विवाद के बाद धक्कामुक्की हो गई। लोगों के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।

बाबा बेलखरनाथ सीएचसी में वैक्सीन लगवाने को लगी लोगों की भीड़। संवाद

बाबा बेलखरनाथ सीएचसी में वैक्सीन लगवाने को लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed