फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   278 बूथों पर धूमधाम से मनेगा लोकतंत्र का त्योहार

278 बूथों पर धूमधाम से मनेगा लोकतंत्र का त्योहार

Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
278 बूथों पर धूमधाम से मनेगा लोकतंत्र का त्योहार
278 बूथों पर धूमधाम से मनेगा लोकतंत्र का त्योहार
विज्ञापन

मतदाताओं का गर्मजोशी से होगा स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के 278 बूथ ऐसेे हैं, जहां मतदान पर्व को त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। इन बूथों को गुब्बारों और फूलों से सजाने के साथ ही मत डालने आने वाले मतदाताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। यह बूथ ऐसे हैं, जिनकी रंगाई-पुताई पहले ही की जा चुकी है।
जिले में कायाकल्प योजना के तहत रंगाई-पुताई और स्थल विकास वाले प्राइमरी स्कूलों को मॉडल बूथ के रुप में चिंन्हित किया गया है। पांच विधानसभाओं में 278 बूथ ऐसेे हैं, जिनमें मतदान की प्रक्रिया को त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। इन बूथों पर चुनाव का दिन उत्सव की तरह नजर आएगा। मतदान करने वाले महिला-पुरुषों को माला पहना कर स्वागत किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी प्रधानों को पत्र भेजकर इन बूथों पर पानी, शौचालय की विशेष व्यवस्था करने को कहा है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि इन बूथों पर सुरक्षा के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि इन बूथों को मॉडल बूथ बनाकर मतदान के प्रति लोगों की रुचि उत्पन्न की जाएगी।
विज्ञापन



53 बूथों पर मुस्लिम महिलाओं की संख्या होगी अधिक
महिला मतदान कार्मिकों की अधिक हुई है तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के 53 बूथ ऐसे हैं, जहां मुस्लिम महिला मतदाता अधिक हैं। इन बूथों पर जिला प्रशासन ने अधिकाधिक संख्या में महिला मतदान कार्मिकों की तैनाती की है। पर्दानशीं बूथों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए 53 बूथ ऐसेे चिंह्नित किए गए हैं, जिसमें मुस्लिम महिला मतदाताओं की संख्या की अधिक है। इन बूथों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए महिला कर्मचारियों के साथ ही महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है, जो इन पर्दानशीं महिलाओं पर नजर सकेंगी। अफसरों का मानना है कि इन बूथों पर फर्जी वोटिंग को लेकर प्राय: वबाल होने की आशंका रहती है। ऐसेे में महिला सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी चेहरा खुलवाकर देख भी सकेंगी। इधर, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मत देने के लिए मतदाता पर्ची ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पहचान पत्र होना आवश्यक है। इसलिए बूथ पर जाने वाले मतदाताओं को पहचान पत्र लेकर जाना आवश्यक है।


इनसेट-
13,684 मतदाता हैं दिव्यांग
पांचों विधानसभाओं में 13,684 मतदाता दिव्यांग हैं। दिव्यांगों को बूथ तक लाने और मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। बूथ पर मौजूद कर्मचारी ट्राईसाइकिल दिव्यांगों को बूथ तक ले जाएंगे और मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed