फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छुट्टी के दिन भी हुआ 25 करोड़ का भुगतान

छुट्टी के दिन भी हुआ 25 करोड़ का भुगतान

Sun, 31 Mar 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी के दिन भी हुआ 25 करोड़ का भुगतान
छुट्टी के दिन हुआ 25 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

वसूली के चक्कर में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लैप्स हो गए एक करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन, एरियर भुगतान के लिए आए एक करोड़ रुपये कर्मचारियों की लापरवाही से लैप्स हो गए। एरियर का भुगतान करने के लिए कर्मचारी दिनभर सौदेबाजी करते रहे, मगर शाम पांच बजे तक ट्रेजरी बिल नहीं पहुंचने पर रुपये लैप्स हो गए। इधर, अंतिम दिन ट्रेजरी से लगभग 25 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। रुपये वापस करने में कृषि विभाग सबसे आगे रहा है।
रविवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था। सुबह से ही ट्रेजरी में भुगतान के लिए विभागों से बिल पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू पूरी टीम के साथ मौजूद रहकर दिनभर बिल वाउचर निपटाते रहे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संस्कृत और सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों के वेतन और एरियर भुगतान के लिए शासन से हाल ही में एक करोड़ रुपये मिले थे। पटल लिपिक शिक्षकों के एरियर भुगतान के लिए कार्यालय में सौदेबाजी करते रहे, इसके चलते पांच बजे तक ट्रेजरी बिल नहीं भेजा। इधर, शासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि पांच बजे के बाद कोई बिल नहीं लिया जाएगा। इससे देर से बिल लेकर पहुंचने वाले लिपिक को वापस कर दिया। लिपिक की इस लापरवाही के चलते जहां एक करोड़ रुपये लैप्स हो गए, वहीं किसानों की सब्सिडी बांटने में फेल कृषि विभाग ने दो करोड़ रुपये लौटा दिए। फिलहाल रविवार को विभिन्न विभागों के 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। रविवार को एसबीआई शाखा खुली रही, जहां लोग चालान जमा करते रहे। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि शासन ने 31 मार्च को पांच बजे तक बिल प्रस्तुत करने का मौका दिया था। जिस विभाग से बिल आया उसका भुगतान किया, जिसका नहीं आया, उसकी धनराशि शासन को वापस कर दी गई।
विज्ञापन


चित्र--
बौद्ध बिहार में हुआ दीपदान, पौधरोपण
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। चिलबिला स्थित सई नदी तट पर स्थित बौद्ध बिहार में रविवार की शाम भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर मत्था टेका और दीपदान किया। सूर्यदेव के ढलते ही दीपदान होने से पूरा परिसर रोशन हो उठा। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता, समता, समानता संदेश देकर देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। बौद्ध परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बिखेरने का संदेश दिया। इस मौके पर शैलेंद्र प्रताप, राजेश्याम मौर्य, अजीत मौर्य, प्रदीप मौर्य, हरिदेव, राजकुमार, शिवमूर्तिलाल, अखिलेश मौर्य, उमेश कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed