{"_id":"5c66d049bdec2236047356d7","slug":"51550241865-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से जमे अफसरों की तैयार हो रही है कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से जमे अफसरों की तैयार हो रही है कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से जमे अफसरों की तैयार हो रही है कुंडली
31 मई 2015 से हो रही है गणना, 20 फरवरी के पहले जारी होगी तबादला सूची
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में तीन साल से तैनात अफसरों पर तबादले की गाज गिरने वाली है। चुनाव आयोग ने 31 मई 2015 से 31 मई 2018 तक तीन वर्ष पूरा करने वाले अधिकारियों का गैर जनपद तबादला करने को कहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते ऐसा हो रहा है। फिलहाल मार्च के प्रथम सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।
चुनाव आयोग ने 31 मई 2015 से 31 मई 2018 तक तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अफसरों को चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल जिले में पांच खंड विकास अधिकारी ऐसेे हैं, जो तबादले के दायरे में आ रहे हैं। कई विभागों में ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। इससे परेशान अधिकारी मनचाहे जिलों में तैनाती को लेकर हलाकान हैं। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि तबादले की परिधि में जो आ रहा है, उसकी सूची भेजी जा रही है।
चित्र--
गरज-चमक के साथ बरसे बदरा, किसानों के खिले चेहरे
गेहूं की फसल के लिए बरसा सोना, 5.2 मिमी हुई बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। गुरुवार की रात 11 बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई बरसात सुबह थम गई। सुबह आठ बजे के बाद आसमान में छाए बादलों ने जमकर बरसात की, इससे मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं गेहूं की फसल बोने वाले किसानों की चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को 5.2 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह से रुक-रुककर होने वाली बरसात का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शुक्रवार की सुबह कुछ क्षण के लिए अचानक धूप निकलने से एकबारगी ऐसा लगा कि आसमान में छाए बादल गायब हो गए, मगर ऐसा नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद ही बरसात शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ दिनभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। इससे मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं गेहूं की फसल उगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार की रात और शुक्रवार को हुई बरसात कुल 5.2 डिग्री रिकार्ड की गई। इधर बरसात होने से सड़कों और गांव की गलियों में कीचड़ फैल गया। इससे आम लोगों को परेशानी में काफी सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि शनिवार को भी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
23, 24 फरवरी को मतदाता कैंप
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मतदाता सूची में नाम डलवाने से वंचित लोगों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर दो दिन का विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी विधानसभाओं के केंद्रों पर 23 और 24 फरवरी को विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें सभी अर्ह लोगों के आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्त सेक्टर आफिसर, सुपरवाइजर एवं बीएलओ केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।
खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ
मंगरौरा (ब्यूरो)। नेहरू युवा केंद्र विकास मंडल अतरसंड में दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विजय तिवारी ने करते हुए कहा कि खेल से युवाओं का समग्र विकास संभव है। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद के आयोजन होंगे। उद्घाटन क्रिकेट मैच सिकरी और अतरसंड के मध्य खेला गया। जिसमें सिकरी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह करेंगे। इस अवसर पर विश्वदीप आजाद, तेग बहादुर खान, राकेश यादव, अविनाश सरोज, राम अजोर चौधरी, अप्पू सिंह, जितेंद्र दुबे, सुरेश यादव, विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।