{"_id":"5c51adf9bdec220a742da56d","slug":"51548856825-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड कांउटर पर ताला, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड कांउटर पर ताला, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड काउंटर पर ताला, हंगामा
कार्यालय में मची अफरातफरी, जानकारी होने पर अधिकारियों ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधान डाकघर में बुधवार को आधार कार्ड बनवाने आए लोग काउंटर पर ताला लटकता देख भड़क गए। नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर डाकघर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काउंटर जल्द शुरू कराए जाने की बात करते लोगों को शांत कराया। इस दौरान कार्यालय में अफरातफरी मची रही।
आधार कार्ड बनाने में धांधली सामने आने पर इसकी जिम्मेदारी डाक विभाग व बैंकों को दी गई है। इसके बाद भी लोगों की परेशानी खत्म नहीं हो पा रही है। प्रधान डाकघर में पखवारे भर से आधार कार्ड बनाने का काम ठप चल रहा है। मशीन खराब पड़ी है। दूरदराज से आने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है। बुधवार को प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोग गेट पर ताला लटकते देख आक्रोशित हो गए। विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इससे कार्यालय का कामकाज ठप हो गया। सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सीनियर पोस्ट मास्टर एसके बुनकर ने बताया कि मशीन में खराबी के चलते कार्य बाधित हुआ है। दुरुस्त कराने के लिए आला अधिकारियों को सूचना दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।