फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग में खुशी अव्वल

बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग में खुशी अव्वल

Sat, 13 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग में खुशी अव्वल
बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग में खुशी अव्वल
विज्ञापन

पचखरा मिडिल स्कूल में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। खंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। प्राथमिक स्तर पर हुई दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग में खुशी अव्वल रही, जबकि मिडिल स्तर पर बालक वर्ग में कमलेश और बालिका वर्ग में खुशबू वर्मा अव्वल रही।
क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल पचखरा में शनिवार को हुई ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में सैकड़ों स्कूलों के बच्चों प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर 50,100 और दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जलालपुर स्कूल का छात्र निखिल और बालिका वर्ग में इसी स्कूल की छात्रा खुशी पांडेय अव्वल रही, जबकि मिडिल स्तर पर बालक वर्ग में अधारपुर के कमलेश और बालिका वर्ग में शिवराजपुर की खुशबू वर्मा अव्वल रही। कबड्डी में शिवराजपुर के बच्चे प्रथम और कोठानेवढ़िया के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे,जबकि बालिका वर्ग में कन्यानपुर की बालिकाएं प्रथम और शिवराजपुर की बालिकाएं दूसरे स्थान पर रहीं। बालक खो-खो प्रतियोगिता में आशापुर भाटनपुर की बालिकाएं अव्वल रही, जबकि दूसरे स्थान पर आधारपुर की बालिकाएं रहीं। खो-खो बालक प्रतियोगिता में आशापुर भाटन प्रथम और दांदूपुर दौलत दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग लंबीकूद में खुशबू वर्मा प्रथम और साधना यादव दूसरे स्थान पर रहीं। लंबीकूद बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम और शनि वर्मा दूसरे स्थान पर रहा। ओवरआल चैंपियन का पुरस्कार मिडिल स्कूल अधारपुर के छात्र कमलेश कुमार को मिला। प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक सुदीप पांडेय, भूपेश श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, इंद्रसेन सिंह, संजय सिंह का योगदान प्रमुख रहा। खंड शिक्षा अधिकारी रिजवान अहमद और प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के विरोध में होगा हल्लाबोल
ओडीएफ के नाम पर होने वाली लूट का खुलासा करेगी भाकपा
प्रतापगढ़। ओडीएफ में भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 17 अक्तूबर को कचहरी में पोल खोल, हल्ला बोल प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। ठेके पर शौचालय बनाने और अफसरों के कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री राम बरन सिंह ने कहा है जिले को ओडीएफ करने के लिए कर्मचारी और अधिकारी लूट मचाए हुए हैं। ठेके पर शौचालय बनाने और ठेकेदारों से कमीशन खाने के कारण घटिया शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांगीपुर विकास खंड के उमरार और कुंभीआइमा के दर्जनों गांवों की महिलाओं ने शौचालय की मांग करते हुए पिछले माह प्रदर्शन किया था। डीएम और सीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया था। मगर अफसर उसी ग्राम पंचायत में शौचालय बनाने के लिए धनराशि भेज रहे हैं, जहां से कमीशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों और कर्मचारियों को बेनकाब करने के लिए 17 अक्तूबर को कचहरी में व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed