फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   51 Ayushman Arogya temples locked, CHO not posted

Pratapgarh News: 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताला, सीएचओ की नहीं हुई तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
51 Ayushman Arogya temples locked, CHO not posted
जिले में 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिर ऐसे हैं, जहां सीएचओ की तैनाती नहीं हुई है। इससे मरीजों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लाभ नहीं मिल रहा है। प्राथमिक जांच से लेकर इलाज कराने के लिए सीएचसी या फिर पीएचसी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए आरोग्य मंदिर बनाए गए थे। इनमें से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की नियुक्ति की जानी थी। मार्च 2025 से आरोग्य मंदिरों का संचालन कर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जानी थीं लेकिन अब तक 51 सीएचओ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे मरीजों की जांच और इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर नहीं है तैनाती
बेलखरनाथ ब्लाॅक के दिलीपपुर हिमायू घाट के समीप तैयार आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांधरपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उड़ैयाडीह, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गजरिया व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरे केशवराय समेत अन्य जगहों पर सीएचओ की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उड़ैयाडीह का सेंटर बीते छह माह से नहीं खुला है। इलाज कराने के लिए आठ किमी दूर पट्टी जाना पड़ता है।
- ब्रम्हदेव, डंडवा।
---
गजरिया में तीन साल पहले आरोग्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। मगर आज तक शुरू नहीं हो सका। - मोहम्मद खलील, गजरिया
बोले सीएमओ
कई सीएचओ के पद रिक्त हैं। शासन को पत्र भेजा गया है। सीएचओ की नियुक्त के बाद आरोग्य मंदिरों का संचालन किया जाएगा।
- डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed