फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 percent panels are useless. in high summer time electricity will create much problem

50 प्रतिशत पैनल बदहाल, गर्मी बढ़ने पर सितम ढाएगी बिजली

Sat, 25 Apr 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
50 percent panels are useless. in high summer time electricity will create much problem
जिले के 50 प्रतिशत विद्युत उपकेंद्र आजादी के जमाने के विद्युत पैनल के सहारे चल रहे हैं। गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने पर इनके फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। गर्मी व बारिश के दिनों में अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बदहाल पैनलों के चलते ही प्रभावित होती है। इसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। गर्मी का मौसम सिर पर है, मगर पैनलों को दुरुस्त कराने व बदलने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में इस बार विभाग की बदइंतजामी के चलते उपभोक्ताओं पर बिजली अव्यवस्था की मार झेलनी पडे़गी। विभागीय अधिकारी इसे लेकर तनिक भी संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड हैं। रानीगंज, सदर, लालगंज व कुंडा। इसके तहत जिले में कुल 67 विद्युत उपकेंद्र हैं। शासन ने शहर में 24 व गांव में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त न होने से उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी के दिनों में होती है। लोड अधिक होने पर आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती है। इसकी मुख्य वजह विद्युत उपकेंद्रों के बदहाल इनकमिंग व आउटगोइंग पैनल है। दरअसल, जिले के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुुंडा, सदर क्षेत्र के अधिकांश विद्युत उपकेंद्र ऐसे हैं जिनके पैनल आजादी के जमाने के हैं। लंबे समय से उन्हें बदला नहीं जा सका है। गर्मी बढ़ने पर या फिर अधिक बारिश होने पर ये पैनल जवाब दे जाते हैं। कभी पैनलों में धमाका होता है तो कभी आग की लपटें उठती हैं और आपूर्ति व्यवस्था ठप हो जाती है।
विज्ञापन

जिले में टेक्नीशियन की टीम न होने से गैरजनपद से उन्हें बुलाया जाता है। एक से दो दिन तक विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रहती है। इस बार भी गर्मी के दिनों में विद्युत पैनल आपूर्ति व्यवस्था को पलीता लगाएंगे। तापमान बढ़ने से गर्मी अब असर दिखाने लगी है। विद्युत विभाग की ओर से बदहाल पैनलों को दुरुस्त कराने व बदलने को लेकर अब तक कोई पहल शुरू नहीं की है। ऐसे में इस बार भी उपभोक्ताओं को गर्मी के महीने में बिजली अव्यवस्था का दंश झेलना पडे़गा। अधिशाषी अभियंता प्रथम चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि जिन पैनलों में खामी है, उन्हें चिह्नित किया गया है। बजट भी स्वीकृत हो चुका है। लॉकडाउन के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका। जल्द ही उन्हें बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर दो पैनल होते हैं। इनकमिंग व आउट गोइंग। मेन लाइन सीधे मुख्य ट्रांसफार्मर में आती है। इसके बाद यहां से सप्लाई सीधे इनकमिंग पैनल में पहुंचती है। फिर आउटगोइंग पैनल के माध्यम से फीडरों में और फीडरों के सहारे आपूर्ति शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed