{"_id":"5f971afa8ebc3eefbb076750","slug":"46-found-including-doctors-and-businessmen-infected-pratapgarh-news-ald289968787","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर और व्यापारी समेत 46 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर और व्यापारी समेत 46 मिले संक्रमित
विज्ञापन
46 found, including doctors and businessmen, infected
दो दिनों के भीतर जिले में डॉक्टर, वार्डब्वॉय और व्यापारी समेत 46 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। रविवार को 20 और सोमवार को 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को दशहरा के अवकाश के बाद भी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट कराया गया।
कुंडा क्षेत्र के एक व्यापारी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पट्टी क्षेत्र में दो लोग, रानीगंज का एक और मांधाता क्षेत्र का एक युवक कोरोना की जद में आया है। इसी प्रकार संडवाचंद्रिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक और वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। लालगंज का एक युवक, गौरा में अधेड़, पृथ्वीगंज की महिला समेत दो दिनों के भीतर 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना : बेल्हा में 92 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। राहत की बात यह है कि जिले में रिकवरी रेट में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सितंबर माह में रिकवरी रेट 80 प्रतिशत था। अक्तूबर में यह रिकार्ड 92 प्रतिशत पर पहुंच गया है। मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर बराबर संदिग्धों की जांच कर रही है।
मार्च से अब तक जिले में 4275 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 3946 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी थमा नहीं है। रोजाना मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर जांच कर रही है। राहतभरी खबर यह है कि जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। साथ ही रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है।
50 से 70 की जगह अब मिल रहे सिर्फ 25 मरीज
अक्तूबर के पहले सप्ताह तक जिले में प्रतिदिन कोरोना के 50 से 70 मरीज मिल रहे थे। अब मरीजों की संख्या में कमी आई है। इन दिनों रोजाना 20- से 25 संक्रमित ही मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जांच पहले की तरह की जा रही है।
एक नजर आंकड़ों पर
कुल मरीज-------- 4998
रिकवर - 4246
मौतें---------- 52