फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   46 additional rooms will be built in schools with Rs 2.73 crore

Pratapgarh News: 2.73 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे 46 अतिरिक्त कक्ष

Sun, 31 Dec 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
46 additional rooms will be built in schools with Rs 2.73 crore
जिले के 42 परिषदीय विद्यालयों में 46 अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। एक कमरे की लागत 5.95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह धनराशि संबंधित स्कूलों की विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी गई है। इसी हफ्ते निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। ये कमरे उन्हीं स्कूलों में बनवाए जाएंगे, जहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस व्यवस्था से बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या तो अधिक है, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए जगह की कमी है। इसी वजह से कुछ स्कूलों में बच्चों को खुले में बाहर बैठाना पड़ता है। इससे बच्चों को सर्दी और बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या के निराकरण के लिए 42 परिषदीय विद्यालयों में 46 अतिरिक्त कक्षा कक्ष (एडीशनल क्लास रूम) बनवाने की स्वीकृति मिली है। इन 38 विद्यालयों में से एक-एक कमरे और चार स्कूलों में दो-दो अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेज कर अविलंब अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed