फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   45 thousand robbed from Tiny branch operator in broad daylight

दिनदहाड़े टाइनी शाखा संचालक से 45 हजार लूटे

Tue, 29 Oct 2019 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
45 thousand robbed from Tiny branch operator in broad daylight
नगर कोतवाली के महुली में बाइक सवार बदमाशों द्वारा टाइनी शाखा में लूट के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार रुपये लूटे और ताला की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की खोजबीन कराते रहे। जिससे पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के खभोर निवासी विवेक सिंह ने महुली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से टाइनी शाखा ले रखी है। हालांकि गांव के बजाय वह महुली में ही बैंक के सामने टाइनी शाखा संचालित करता है। मंगलवार को बैंक बंद होने के बावजूद वह टाइनी शाखा में आकर बैठा था। परिचित संदीप रुपये जमा करने आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक बजे पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। दो बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। कार्यालय के भीतर पहुंचते ही बदमाशों ने विवेक पर असलहा तानने के बाद काउंटर से करीब 45 हजार रुपये लूटकर ताला की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद विवेक ने शोर मचाया, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने लगी। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, सीओ क्राइम आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाल सीसीटीवी फुटेज खंगालते रहे। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं।
नंबर प्लेट पर स्टार लिखी बाइक खोजती रही पुलिस
लुटेरों ने जिस पल्सर बाइक का प्रयोग किया है। उसके नंबर प्लेट पर सफेद रंग में स्टार बना हुआ है। पट्टी, कंधई पुलिस को ऐसी बाइक की तलाश करने के लिए लगाया गया। सीमा पर पुलिस ऐसी बाइक की छानबीन करती रही।
कुछ देर पहले निकला था सिपाही
महुली में बैंक आफ बड़ौदा के करीब विवेक सिंह की टाइनी शाखा पर चिलबिला पुलिस चौकी में तैनात सिपाही घटना से करीब पांच मिनट पहले पहुंचा था। बंदी के दिन शाखा खोलने की जानकारी लेते हुए सचेत भी किया था। उसके हटते ही बदमाशों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। छानबीन में यह भी सामने आया कि टाइनी शाखा में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। सुरक्षा के दूसरे इंतजाम भी नहीं थे।

बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ने में पुलिस को छूटा पसीना
टाइनी शाखा लूट की घटना के बाद शहर के कपूर चौराहे पर मकंद्रूगंज पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका लेकिन वे रुकने के बजाय गली की ओर भागे। पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। बाइक सवार युवकों को पकड़ने के फेर में दरोगा खालिक नजीर चुटहिल भी हो गए लेकिन पकड़ने तक उनका पीछा करते रहे। पकड़े गए तीनों युवक सदर बाजार के रहने वाले बताए गए हैं।

नगर कोतवाली के महुली में बाइक सवार बदमाशों द्वारा टाइनी शाखा में लूट के बाद पीड़ित से पूछताछ करती

नगर कोतवाली के महुली में बाइक सवार बदमाशों द्वारा टाइनी शाखा में लूट के बाद पीड़ित से पूछताछ करती- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed