फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   43 doctors got posting in medical college

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में 43 चिकित्सकों को मिली तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
43 doctors got posting in medical college
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में 43 चिकित्सकों ने कार्यभार संभाल लिया। इन चिकित्सकों की ड्यूटी एसआर के साथ ओपीडी में लगाने के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों की लगातार निगरानी करने के लिए लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 87 जेआर के पद हैं। लेकिन अभी तक महज 27 जेआर ही तैनात थे। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए प्राचार्य ने शासन को पत्राचार किया। प्राचार्य के पत्राचार पर शासन ने मेडिकल कॉलेज को 43 नए जेआर की तैनाती कर दी। इन चिकित्सकों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन जेआर में कुछ की ड्यूटी एसआर के साथ ओपीडी में तो कुछ की ड्यूटी वार्डों में लगाई जाएगी। जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। उन्होंने कहा कि एसआर के साथ सेवा देने वाले जेआर को सुबह आठ बजे हरहाल में ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज करना होगा। यदि किसी प्रकार की उन्हें दिक्कतें होगी तो वे अपने वरिष्ठ डॉक्टरों से फोन पर बात कर जानकारी ले सकते हैं। इससे मरीजों की संकट दूर हो जाएगी। डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी देर तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed