फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रधान और सचिव ने 38.88 लाख रुपये का किया था बंदरबांट

प्रधान और सचिव ने 38.88 लाख रुपये का किया था बंदरबांट

Sun, 10 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और सचिव ने 38.88 लाख रुपये का किया था बंदरबांट
प्रधान और सचिव ने 38.88 लाख रुपये का किया था बंदरबांट
विज्ञापन

जो शौचालय बने वह भी आधे-अधूरे, इब्राहिमपुर में 3,08,141 रुपये का हुआ दुरुपयोग
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। आसपुर देवसरा विकास खंड के रामगंज और इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत में शौचालय बनाने के लिए मिले 38.88 लाख रुपये का बंदरबांट सचिव और प्रधान ने मिलकर किया था। इब्राहिमपुर में जो शौचालय बने भी हैं, वह आधे-अधूरे हैं। तीन शौचालयों पर छत नहीं पड़ी है तो बाकी अधूरे पड़े हैं।
आसपुर देवसरा विकास खंड के इब्राहिमपुर और रामगंज ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की धनराशि का व्यापक पैमाने पर बंदरबांट हुआ है। डीएम के आदेश पर इब्राहिमपुर के प्रधान दिनेश गौतम और रामगंज की प्रधान शांति देवी और सचिव संजय पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आसपुर देवसरा थाने में दर्ज मुकदमे में एडीओ पंचायत रामजी मिश्र ने तहरीर दी है कि रामगंज ग्राम पंचायत में 31,32,036 रुपये और इब्राहिमपुर में 7,56,000 रुपये का गबन हुआ है। इब्राहिमपुर में 3,08,141 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामगंज ग्राम पंचायत को 426 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 42.60 लाख रुपये दिए थे। प्रधान और सचिव ने मिलकर 41,92,036 रुपये निकाल लिए थे। जबकि इब्राहिमपुर में 199 शौचालयों के लिए 23,88 लाख रुपये दिए गए थे, जिसमें से 19,84,943 रुपये का भुगतान किया गया था। इन दोनों गांवों में घपले का खुलासा फर्जी फोटो अपलोड कराने पर डीएम ने पकड़ने के बाद जांच कराई थी।
विज्ञापन


अपना दल की रैली आज, शामिल होंगे शिवपाल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आईटीआई मैदान में सोमवार को होने वाली अपना दल की रैली में नेताओं का जमावड़ा होगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अबरार जहानियां ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, विधायक जसवंत सिंह 12.45 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके अलावा अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल के साथ ही नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्र--
एनसीसी सी प्रमाणपत्र के लिए पुलिस लाइन में हुई परीक्षा
प्रतापगढ़ । पुलिस लाइन में रविवार को सी प्रमाणपत्र के लिए हुई परीक्षा में 171 बालक और 64 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा के साथ ही ड्रिल, शस्त्र परीक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट की प्रयोगात्मक परीक्षा भी हुई। नकल विहीन परीक्षा कराने में कर्नल सुधांशु कुमार, कर्नल आरपी राम, कर्नल राजेश सिंह, राकेश तिवारी, पवन प्रकाश, एसपी तिवारी की प्रयास सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed