फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिव्यांगजन खुद को न समझें असहाय : डीएम

दिव्यांगजन खुद को न समझें असहाय : डीएम

Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगजन खुद को न समझें असहाय : डीएम
चित्र---
विज्ञापन

दिव्यांगजन खुद को न समझें असहाय : डीएम
दिव्यांगों की कलात्मक क्षमता की हुई सराहना, पुलिस लाइन में दिव्यांग शिविर में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर डीएम शंभु कुमार ने दिव्यांगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांग अपने को असहाय न समझें। उनके सहयोग के लिए समाज का हर नागरिक सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज के हर व्यक्ति को मिल-जुलकर प्रयास करना होगा। वह पुलिस लाइन में आयोजित दिव्यांगों के शिविर को संबोधित कर रहे थे।
दिव्यांगों ने गीत, संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। फिल्मी गीतों पर डांस भी किया। अपर जिला जज आरएन पांडेय ने कहा कि दिव्यांगों को सिर्फ हौसला देने की जरूरत है। उन्होंने दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के स्वागत गीत, नृत्य की सराहना की। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका लाभ सभी दिव्यांगजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बीएसए ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, सीओ सदर बबिता सिंह, रमाशंकर शुक्ला, मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट---------
डीएम ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
डीएम शंभु कुमार ने कैंप कार्यालय पर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर अंजू गुप्ता, सत्यम, रेखा सिंह, हिमांशू मौर्या, तेज प्रताप, अनिल कुमार, कशिश एवं राजू को ट्राई साइकिल प्रदान की। दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 14 लाभार्थियों ने आवेदन किया था, मगर आठ दिव्यांग ही पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन और गुंडे किए गए जिला बदर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम शंभु कुमार ने जिले के तीन और गुंडों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत धारा-3 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। इनमें अंतू इलाके के बभनी निवासी गौरीशंकर पाल पुत्र रामेश्वर पाल, रमाशंकर पाल पुत्र रामेश्वर पाल और उदयपुर थाने के अठेहा निवासीसज्जाद उर्फ रवि बेहना पुत्र उमर का नाम शामिल है।

सदर तहसील में मौजूद रहेंगे डीएम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील में होगा। अन्य तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

एआरटीओ कार्यालय के निकट बनेगा पुलिस चौकी का भवन
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। अंतू इलाके की गड़वारा चौकी अब शुकुलपुर गांव में एआरटीओ कार्यालय के सामने शिफ्ट होगी। ग्राम समाज की जमीन में बनने वाले भवन के लिए सोमवार कगो एसडीएम सदर सत्यप्रकाश और सीओ सिटी अंजनी राय ने भूमिपूजन किया।
गड़वारा बाजार में साधन सहकारी समिति में चलने वाली गड़वारा पुलिस चौकी को जल्द ही अपना भवन मिलने जा रहा है। शुकुलपुर गांव में स्थित एआरटी कार्यालय के सामने ग्राम समाज की जमीन पर चौकी का भवन बनेगा। अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे पर चौकी का भवन बनने से अपराध नियंत्रण में जहां मदद मिलेगी, वहीं एआरटीओ कार्यालय और ढाबा भी सुरक्षित होगा। सोमवार को एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने भूमि पूजन कर कहा है कि चौकी का भवन बनाने के लिए शासन की ओर से कोई बजट नहीं मिला है, बल्कि आपसी जनसहयोग से भवन बनाया जाएगा।

कचहरी में वकीलों ने मनाया अधिवक्ता दिवस
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अधिवक्ता दिवस पर वकीलों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपना आदर्श बनाकर रखने में ही सम्मान है। इस मौके पर मुक्कू ओझा, जेपी मिश्र, शिव कुमार, अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे। इधर कर अधिवक्ता संगठन ने बैठक कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने विश्वनाथ मिश्र के प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर केपी चतुर्वेदी, बीपी सिंह, सुनील सिंह, मनोज शुक्ला, संतोष सिंह, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शिक्षक को भातृ शोक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के तिलक इंटरकालेज के शिक्षक अजय तिवारी के अनुज के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा। शोकसभा में ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुनील कुमार शुक्ल, प्रदीप त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, अविनाश शुक्ल, रेखा यादव, सुमन यादव, नंदकिशोर, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


12 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने 12 दिसंबर को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह जानकारी अयोध्या प्रसाद यादव और बृजलाल पटेल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed