{"_id":"5a23faec4f1c1bc9678bfb22","slug":"41512307436-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को प्रोत्साहन देने की जरूरत : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को प्रोत्साहन देने की जरूरत : डीएम
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने कहा है कि दिव्यांग बच्चे अंग से कमजोर होते हैं, मन से नहीं, उनको सिर्फ प्रोत्साहन देने की जरूरत होती है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर पुलिस लाइन स्थित प्राइमरी स्कूल में दिव्यांग बच्चों के शिविर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। प्रिंस पटेल, शिखा, अंजली, खुशी, रमेश, रोहित, आलोक, विज्ञान आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मूकबधिर रमेश ने रघुपति राघव राजा राम....। पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।
डीएम शंभु कुमार ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और व्यक्तिगत जो भी सुविधाएं होंगी, वह बच्चों को प्रदान की जाएंगी। सीडीओ राजकमल यादव ने दिव्यांग बच्चों की मद्द के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। एसपी शगुन गौतम ने बच्चों को चिप्स, टॉफी वितरित कराया। इस मौके पर बच्चों को ठंड से निपटने के लिए स्वेटर, टोपी, ट्रैक सूट आदि भी दिए गए। बीएसए बीएन सिंह ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया। इस मौके पर दिव्यांग बंधु के सदस्य रोशनलाल उमरवैश्य, नगर शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश जायसवाल, राम कुमार सिंह, सुशील सिंह, राम सजीवन मौर्य, शालिनी मिश्रा, राम सूरत यादव, रामा शुक्ला, सुप्रिया सिंह, मधु पांडेय, दीपशिखा सिंह आदि मौजूद रहीं।