फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   40479 people forgot to take second dose of vaccine

कोरोना वैक्सीन की समय पर दूसरी डोज लेना भूल गए 40479 लोगों

Fri, 13 Aug 2021 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
40479 people forgot to take second dose of vaccine
vaccination
जिले के 40479 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज नहीं ली है। निश्चित तिथि से एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी ये लोग टीकाकरण कराने के लिए नहीं आए। जबकि लगातार इनके मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है। पहली बार टीका लगवाते समय इन लोगों को पंजीकरण कार्ड मिला था। उसमें भी दूसरी डोज की तिथि दर्ज थी। अब ऐसे लोगों की विभाग अलग से सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

एक ओर जहां लोग कोरोना को हराने के लिए पूरे उत्साह के साथ टीका लगवा रहे हैं, वहीं जिले में 40479 लोग ऐसे भी हैं जो समय पर टीके की दूसरी डोज लेना ही भूल गए। पहली बार टीका लगाते समय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज के लिए समय दिया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे लोगों को लगातार मैसेज भेजा जा रहा है। इसके बाद भी ये लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को अब फोन कर टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जिन गांवों में ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है वहां स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाने की तैयारी की है। एसीएमओ सीपी शर्मा ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। जिले में अब तक 60 का पड़ाव पार कर चुके 1,42,908 लोगों को अब टीका लगाया गया है। वहीं, 45 साल से 60 के बीच के 2,05,592 जबकि 18 से 44 साल के 3,20,872 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 40479 लोग टीके की दूसरी डोज लेने के लिए बूथ पर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed