फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   354 schools declared defaulters

354 स्कूल डिफाल्टर घोषित

Thu, 11 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
 एमडीएम का हिसाब-किताब नहीं देने वाले 354 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने इन स्कूलों के खाता संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जिले के प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक और सहायता प्राप्त 3264 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन परोसा जा रहा है। बीएसए कार्यालय से इन स्कूलों के खाते में सीधे कनवर्जनकास्ट की रकम भेजी जाती है। अधिकांश स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बच्चों की संख्या कम है और धनराशि अधिक भेजी गई है।
विज्ञापन


 इससे वे रुपये का सदुपयोग नहीं कर सके और सत्र के  अंत में खपाने की फिराक में है। जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने जिले भर के स्कूलों से एमडीएम का हिसाब मांगे। जिले के 354 स्कूल ऐसे हैं जो अभी तक हिसाब नहीं दे सके। बीएसए ने ऐसे स्कूलों पर धनराशि आहरण पर रोक लगा दी है। शाखा प्रबंधकों को जब यह पत्र मिला, तो उन्होंने रुपये देने से साफ मना कर दिया। विभागीय लोगों की मानें तो जिलाधिकारी की इस पहल से कई ऐसे स्कूलों को खुलासा हुआ है। जिन्होंने एमडीएम का लाखों रुपये दबाए हुए थे। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि जब तक एमडीएम का हिसाब स्कूलों से नहीं आता है, तब तक खाते पर रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed