फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   34 more people, including CMS, Lalganj Kotwal of District Hospital, hit Corona

जिला अस्पताल के सीएमएस, लालगंज कोतवाल समेत 34 और लोग कोरोना की चपेट में

Mon, 27 Jul 2020 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
34 more people, including CMS, Lalganj Kotwal of District Hospital, hit Corona
हीरागंज बाजार में कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आये लोगों का सेम्पल लेती स्वास्थ्य विभाग की टी? - फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अब बेकाबू होने लगा है। सोमवार को रिकार्ड 34 मरीज सामने आए। जिला अस्पताल के सीएमएस और लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शहर में सात नए मरीज मिले हैं। कटरामेदनीगंज में नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें 18 लोगों को कोविड अस्पताल लेबल वन संत अंथोनी लाया गया। एक साथ इतने मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुुआ है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई। शाम को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीपी पांडेय के भी कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली। शहर में जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक हास्पिटल के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रानीगंज की एक 30 वर्षीय महिला, भुपियामऊ की 29 वर्षीय महिला और गोपालपुर रानीगंज की एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

अस्पताल में काम करने वाले दो युवक भी संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों को संत अंथोनी में रखा गया है। इसके अलावा शहर के सिविल लाइंस की रहने वाली एक 45 वर्षीय शिक्षिका और उसका नौ वर्ष का बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गया है। अजीत नगर निवासी एलआईसी के विकास अधिकारी, दहिलामऊ में रहने वाला रोडवेज परिचालक का 20 वर्षीय बेटा, एक रोडवेज वर्कशाप का पेंटर, जेलरोड अचलपुर की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पांडेय का पुरवा का 21 वर्षीय युवक, सुवंसा बाजार का एक किराना व्यापारी और कुंडा के हीरागंज का एक व्यापारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। पट्टी में सोमवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक आसपुर देवसरा थाने का सिपाही है। कापागांव की एक महिला और बैजलपुर का एक पांच वर्षीय बालक की कोरोना की चपेट में आ गया है। कटरामेदनीगंज में दो परिवारों से नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन मरीज रानीगंज तो तीन भुपियामऊ में मिले हैं। जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग के पास कोई डिटेल नहीं है। सोमवार को एक साथ 34 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed