फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   34 illegal shops of crackers in kunda

कुंडा में फर्जी तरीके से चल रहीं 34 पटाखा दुकानें

Mon, 21 Oct 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
34 illegal shops of crackers in kunda
कुंडा में फर्जी तरीके से चल रहीं 34 पटाखा दुकानें
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र होने के चलते कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
कुंडा। क्षेत्र में पटाखे की 34 दुकानें फर्जी तरीके से संचालित की जा रही हैं। रिहायशी क्षेत्र में इन दुकानों के होने के चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अग्निशमन विभाग ने इनकी सूची बनाकर अपर जिला मजिस्ट्रेट को भेज दी है।

दीपावली का त्योहार करीब आ गया है। इसके साथ ही पटाखों को लेकर सुरक्षा की कवायद भी शुरू हो गई है। पटाखा दुकानदारों की तलाश की जा रही है। लाइसेंसी दुकानदारों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस बीच अग्निशमन विभाग ने क्षेत्र में स्थित 34 ऐसी दुकानों का पता लगाया है जिनका लाइसेंस तो है, लेकिन लाइसेंसधारकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी उनके उत्तराधिकारी उसी लाइसेंस का फायदा उठाते हुए दुकान चला रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने ऐसे 34 लोगों की सूची बनाकर अपर जिला मजिस्ट्रेट को भेजी है। यह सभी दुकानें रिहायशी इलाकों में हैं। अगर कोई दुर्घटना हुई तो इससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अग्निशमन विभाग ने इसकी पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। ऐसे दुकानदारों को नोटिस भेजने के बाद भी अभी तक दुकानों के लाइसेंस वरासत नहीं कराए गए। अब अग्निशमन विभाग ऐसे लोगों को खेाजकर उनका लाइसेंस रद्द कराने के लिए लिखापढ़ी कर रहा है। इस बारे में इंचार्ज अग्निशमन अनिल कुमार का कहना है कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed