फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   323 bags of government food grains caught before black marketing

कालाबाजारी के पहले 323 बोरी सरकारी खाद्यान्न पुलिस ने पकड़ा

Thu, 31 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
323 bags of government food grains caught before black marketing
जगेशरगंज के बांसी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया कोटे का राशन लदा वाहन। - फोटो : PRATAPGARH
कालाबाजारी से पहले ही सरकारी खाद्यान्न बाघराय पुलिस के हाथ लगा। जिसे कब्जे में लेने के साथ ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। सुबह कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट पत्थर बरसाए और गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने मोर्चा संभाला तो उपद्रवियों को भागना पड़ा। सूचना के बाद पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले की छानबीन कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर मंगलवार की रात बाघराय पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए निकली। इस बीच पता चला कि बिहार एफसीआई गोदाम के पीछे एक अहाते में सरकारी राशन की बोरियों से गेहूं निकालकर दूसरी बोरियों में भरा जा रहा है। इस पर पुलिस ने एफसीआई के पीछे अहाते में छापा मारा। मौके पर भारी संख्या में गेहूं की सरकारी बोरियों खाली पड़ी थी।
विज्ञापन

कुछ लोग गेहूं दूसरी बोरियों में भर रहे थे। गेहूं को एक जगह निकाला गया था। पुलिस को देखते हुए हड़कंप मच गया। पुलिस ने अनुमान लगाया कि सरकारी बोरियों से गेहूं निकालकर दूसरी बोरियों में उसे भरकर बेचने की तैयारी है। पुलिस की पूछताछ में गोदाम संचालक कुछ बता नहीं सका। जिसके बाद पुलिस ने गोदाम मालिक अशोक साहू के बेटे शिवम साहू को हिरासत में ले लिया। वहां पर दो गार्ड तैनात कर दिए। भोर में पुलिस को सूचना मिली कि अंदर से सरका ी बोरियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर मिलते ही बाघराय पुलिस फिर भागकर पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही उपद्रवी गाली गलौज करते हुए पथराव करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई। जिसके बाद उपद्रवी भागने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर फोर्स डटी रही। सूचना मिलने पर बुधवार करीब 10 बजे जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, संजय सिंह, आपूर्ति निरीक्षक कुंडा देवी प्रसाद तिवारी, आपूर्ति निरीक्षक राज यादव, अनिल कुमार, आपूर्ति निरीक्षक बिहार मनीषा सिंह विपणन केंद्र पर पहुंचे।
इसके बाद अशोक साहू के अहाते में जाकर बोरियों का मिलान किया। इस दौरान 323 बोरी गेहूं व चावल मौके पर पाया गया। 58 बोरी मौके पर खाली रखी पाई गयी। डीएसओ ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। उनकी अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
ग्रामीणों ने पकड़ा चोरी का गेहूं, दो घंटे बाद भी नहीं आई पुलिस
अंतू इलाके के जगेशरगंज बाजार में गांव के लोगों ने उस समय मैजिक पर लदे गेहूं को रोक लिया, जब वह खुले बाजार में बिकने के लिए चिलबिला जा रहा था। दो घंटे की प्रतीक्षा के बाद जब पुलिस नहीं आई, तो कोटेदार के पक्ष में पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे जबरन छुड़वाकर बाजार में बेच दिया।
संडवा चंद्रिका विकास खंड के बांसी गांव के लोगों ने बुधवार को एक मैजिक पर लदे बीस बोरी गेहूं पकडक़र पुलिस को सूचना दी।
मगर अंतू पुलिस अपनी व्यस्तता बताकर पहुंचने में असमर्थता प्रकट की। लगभग दो घंटे तक गांव के लोग इंतजार करते रहे, मगर जब पुलिस नहीं पहुंचने पर कोटेदार पक्ष के लोग पहुंचे और जबरन मैजिक लेकर चलते बने। ग्रामीणों का आरोप है कि उपभोक्ताओं के लिए आने वाला राशन को वितरित न करके कोटेदार खुले बाजार में बेचकर मोटी रकम की कमाई कर रहा है।

आश्चर्य की बात यह रही कि दो घंटे तक प्रदर्शन होता रहा, मगर कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। आपूर्ति निरीक्षक जेपी तिवारी ने बताया मामले की जानकारी देरी से मिली है, पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जगेशरगंज के बांसी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया कोटे का राशन।

जगेशरगंज के बांसी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया कोटे का राशन।- फोटो : PRATAPGARH

विहार एफसीआई गोदाम के पीछे सरकारी खाद्यान बरामद होने के बाद पहुंचे एसडीएम व पुलिस।

विहार एफसीआई गोदाम के पीछे सरकारी खाद्यान बरामद होने के बाद पहुंचे एसडीएम व पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विहार एफसीआई गोदाम के पीछे पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया सरकारी खाद्यान।

विहार एफसीआई गोदाम के पीछे पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया सरकारी खाद्यान।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed