{"_id":"5cc5cb86bdec22073073c7da","slug":"31556466566-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनगढ़ में उतरेगा सीएम का उडनखटोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनगढ़ में उतरेगा सीएम का उडनखटोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कुंडा में योगी
मनगढ़ में उतरेगा सीएम का उडनखटोला
सुरक्षा के लिए भारी संख्या में लगाई गई पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कुंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उनका उड़नखटोला भक्तिधाम मनगढ़ में उतरेगा। वहां से वह कार से कुंडा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उनकी सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को लगाया गया है।
कौशाम्बी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंडा पहुंचेंगे। पूर्व में उनका कार्यक्रम लगा था, लेकिन बनारस में प्रधानमंत्री के नामांकन के कारण टल गया था। दोबारा सोमवार को वह कुंडा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने उनके आगमन के लिए हेलीकाप्टर को उतारने की व्यवस्था मनगढ़ में की है। 11.25 बजे वह मनगढ़ में उतरेंगे। इसके बाद सडक़ मार्ग से कुंडा में सरयू प्रसाद इंटर कालेज ग्राउंड में पहुंचेंगे। हालांकि इस दौरान वह भक्तिधाम मनगढ़ में दर्शन भी करेंगे। उधर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है। सुरक्षा में एक एसपी, तीन राजपत्रित अधिकारी, तीन डीप्टी एसपी, 22 एसएचओ व एसओ, 70 सब इंस्पेक्टर, 280 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, दो क्यूआरटी, दो रिजर्व टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस मौजूद रहेगी। उनके आने के एक घंटे पूर्व ही मनगढ़ से कुंडा मार्ग को एक घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले वाहनों को भी कुंडा के बाहर ही रोक दिया जाएगा। सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कुंडा में एक घंटे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा नेता पर हमला
मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। भाजपा नेता पर एक युवक ने हमला कर दिया। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर भाजपा नेता के समर्थकों ने उसे पीट दिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कुंडा कस्बे के रानी माहेश्वरी नगर स्थित पुराना बस अड्डे के पास भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने अपना कार्यालय बनाया है। शनिवार की शाम वह लोगों के साथ कार्यालय के पास खड़े थे। इस दौरान एक गाड़ी से कुछ लोग पहुंचे और राजाभैया जिंदाबाद के नारा लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो आरोप है कि वह लोग राजाभैया का नाम लेकर उन्हें धमकाने लगे। इस दौरान कहासुनी के साथ ही मारपीट हो गई। इस पर शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करुणेश सिंह पुत्र राम बहादुर निवासी शिवपुर अवसानगंज संग्रामगढ़ को हिरासत में ले लिया। बाद में शिवप्रकाश मिश्र सेनानी की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ हमला करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक दिमागी रूप से कमजोर है।
शहीद की बेटी ने की जान देने की कोशिश
रिश्तेदारों के संपत्ति हड़प करने से परेशान है युवती
कुंडा। अपना हक न मिलने से परेशान शहीद की बेटी ने रेलवे ट्रैक पर जान देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उसे हक दिलाने का आश्वासन दिया है। कोतवाली क्षेत्र के जुगराजगढ़ बढ़ईपुर रैयापुर गांव निवासी अंजली यादव के पिता अनुज कुमार यादव सेना में जवान थे। 2004 में कश्मीर में तैनाती के दौरान आतंकवादियों की गोली का शिकार बन गए। उनके मरने के बाद उसकी मां ने दूसरे के साथ घर बसा लिया। घर में 12 साल की अंजली और उसका भाई विपिन था। 2016 में विपिन की भी हत्या कर दी गई। हालांकि उसके आरोपी जेल चले गए, लेकिन अंजली अकेली रह गई। उसके साथ कई तरह की घटनाएं हुईं। आरोप है कि उसके चाचा ने उसकी सारी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। काफी दिन से वह इधर उधर दौड़ रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। नजर पड़ने पर लोगों ने उसे बचा लिया और कुंडा कोतवाली पहुंचाया।