फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सऊदी में रहने वाले पूर्व प्रधान बेटे पर एक लाख का इनाम

सऊदी में रहने वाले पूर्व प्रधान बेटे पर एक लाख का इनाम

Thu, 22 Nov 2018 07:23 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
सऊदी में रहने वाले पूर्व प्रधान बेटे पर एक लाख का इनाम
फोटो-
विज्ञापन

सऊदी में रहने वाले पूर्व प्रधान बेटे पर एक लाख का इनाम
आईजी-एसपी पहुंचे कोहड़ौर, प्रधान व गनर से की पूछताछ
आईजी बोले, फरार बदमाशों की आर्थिक मदद कर रहा है पूर्व प्रधान का बेटा इंजमामुल, उसी की मदद से इंटरनेशनल काल से मिलती है धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर/मकूनपुर (प्रतापगढ़)। इंटरनेशनल काल के जरिए लोगों से रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाशों की मदद विदेश में रहने वाला मदुरा रानीगंज के पूर्व प्रधान का बेटा इंजमामुल हसन करता है। उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही उसे भारत लाने के लिए वहां की सरकार को पत्र भेजा जाएगा। लाखीपुर के प्रधान से पूछताछ करने पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर प्रधान रामकुमार के मोबाइल पर बुधवार दोपहर 6 डिजिट वाले नंबर से फोन आया। उसने खुद को सद्दाम बताया तो प्रधान के होश उड़ गए थे। उसने अपना मोबाइल गनर अंशू को थमा दिया। गनर व सद्दाम के नाम से फोन करने वाले के बीच जमकर तकरार हुई। शिकायत मिलने पर एसपी ने सर्विलांस टीम को छानबीन के लिए लगाया। खुद को सद्दाम बताने वाले ने एक माह के भीतर प्रधान को जान से मारने की धमकी गनर से दी थी। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा कोहड़ौर थाने पहुंचे। प्रधान रामकुमार व गनर अंशू मिश्रा से जानकारी ली। कुछ देर बाद आईजी जोन मोहित अग्रवाल भी पहुंच गए। उन्होंने भी दोनों से धमकी के बारे में छानबीन करने के बाद प्रधान को अलर्ट रहने के लिए कहा। मीडिया से बात करते हुए आईजी ने बताया कि अभी तक की छानबीन में यह स्पष्ट हो गया है कि व्यापारी भाइयों की हत्या व बैंक डकैती की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश अंकुर उर्फ हब्बू सरोज और सद्दाम की पूर्व प्रधान शेर अली के सऊदी अरब में रहने वाले बेटे इंजमामुल हसन से दोस्ती है। पुलिस से बचने के लिए बदमाश सऊदी अरब में रहने वाले इंजमामुल से मदद लेते थे। इंटरनेशल काल के जरिए लोगों को वहीं से धमकी दी जाती थी। शातिर फरार बदमाश हब्बू पासी व सद्दाम की मदद करने वाले इंजमामुल हसन पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। पूर्व प्रधान का बेटा विदेश से फरारी काट रहे हब्बू और सद्दाम की आर्थिक मदद करता रहता है। जल्द ही उसे लाने के लिए सऊदी सरकार को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट------
बदमाशों को सऊदी में बैठकर कराता था कांफ्रेंसिंग
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधान का बेटा इंजमामुल हसन सऊदी में रहते हुए फरार बदमाशों की मदद करता है। वह कांफ्रेंसिंग के जरिए 6 व 8 डिजिट वाले नंबरों से फोन कर लोगों को रंगदारी के लिए धमकी दिलाता था। चूंकि बदमाशों को मालूम है कि लोकल मोबाइल नंबरों को पुलिस ट्रेस कर लेती है, लेकिन इंटरनेशनल नंबरों के बारे में पता करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
6 डिजिट वाले नंबरों की काल रिसीव करने से बचें
प्रधान लाखीपुर रामकुमार के अलावा अन्य लोगों को 8 या 6 डिजिट वाले नंबरों से धमकी देने के मामले की छानबीन के लिए एसटीएफ व स्वॉट टीम के साथ हर स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई थी। छानबीन के बाद यह तथ्य सामने आया कि हब्बू और सद्दाम की मदद करने वाला मास्टरमाइंट इंजमामुल हसन है। आईजी मोहित अग्रवाल ने लोगों से कहा कि लगातार रंगदारी के लिए अब बदमाश 6 या 8 डिजिट वाले इंटरनेशनल नंबर का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। ऐसी कालों को रिसीव करने से लोगों को बचना होगा।
000
व्यापारी से फिर मांगी 5 लाख की रंगदारी
तीन माह पहले भी दी गई थी व्यापारी को धमकी
एसपी ने कोहड़ौर थाने में की व्यापारी से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। इलाके के एक व्यापारी से फिर बदमाशों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने व्यापारी से जानकारी ली और धमकी वाले नंबर को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को सौंपा।
कंधई थाना क्षेत्र के बोझी निवासी अतुल पाल पुत्र मथुरा पाल ने किशुनगंज में पाल मशीनरी स्टोर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार को अतुल के मोबाइल पर अंजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने कहा कि दो दिन के भीतर पांच लाख रुपये पहुंचा दो अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। यह सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए। उसने फोन काट दिया। रात में दो बार फिर फोन आया, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं की। बुधवार की देर शाम अतुल ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। गुरुवार को कोहड़ौर थाने पहुंचे एसपी ने व्यापारी अतुल से प्रकरण की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि जिस नंबर से धमकी मिली है। उसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले को ट्रेस कर लिया जाएगा।


सदर विधायक को भी मिल चुकी है रंगदारी के लिए धमकी
प्रतापगढ़। तीन करोड़ रुपये के लिए सदर विधायक को भी धमकी मिल चुकी है। विधायक को पत्र भेजा गया था। कोहड़ौर, कंधई, आसपुर देवसरा, पट्टी कोतवाली व नगर कोतवाली में रहने वाले व्यापारियों को करीब एक साल से रंगदारी के लिए धमकी मिल रही है। कई धमकी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई करीबी लोगों को जेल की हवा तक खिला दी है। कोहड़ौर के लाखीपुर के प्रधान रामकुमार व व्यापारी श्यामसुंदर को भी बदमाशों ने रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। देवसरा के अमरगढ़ में बच्चा व्यापारी को भी धमकी देने वालों ने जीना हराम कर दिया था। वह घर से पलायन करने के लिए भी निकले लेकिन पुलिस ने रास्ते से लौटा दिया। उनके घर व दुकान पर पुलिस का पहरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed