{"_id":"5b55ddfe4f1c1bb8538b4d21","slug":"31532354046-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिथीन के आगे असहाय हो गई नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिथीन के आगे असहाय हो गई नगर पालिका
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
पॉलिथीन के आगे असहाय हो गई नगर पालिका
ईओ से लेकर सफाई निरीक्षक तक की कुर्सी खाली, एक दिन भी नहीं चला अभियान
छोटे-बड़े दुकानदार खुलेआम कर रहे पॉलिथीन का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर पालिका अफसर विहीन हो गई है। अधिशाषी अधिकारी से लेकर सफाई निरीक्षक तक नहीं हैं। इससे पॉलिथीन के खिलाफ एक भी दिन अभियान नहीं चलाया जा सका। छोटे व बड़े दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं। पालिका पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के बजाय केवल प्रचार प्रसार में दिलचस्पी दिखा रही है।
प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। शहर में पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई थी। शासन के आदेश पर केवल पालिका प्रचार प्रसार में अधिक ध्यान दे रही है। पालिका की ओर से अभी तक एक भी दिन शहर में पॉलिथीन रोकने के लिए जांच तक नहीं शुरू हो सकी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की कुर्सी शनिवार से खाली चल रही है। निजी समस्याओं के चलते ईओ नगर पालिका ने जून में अवकाश लिया था। ईओ के अवकाश पर होने के कारण शासन के आदेशों का पालन कराने व शहरियों की दिक्कत को दूर करने में आ रही बाधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य को नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। 10 जुलाई को अवकाश समाप्त होने के बाद ईओ अवधेश यादव ने ज्वाइनिंग के लिए अपना आवेदन किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनके प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया गया। शनिवार को एसडीएम सोमदत्त भी फैजाबाद के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए। जिसके बाद पालिका के ईओ की कुर्सी खाली हो गई। ईओ की कुर्सी खाली होने के कारण पॉलिथीन रोकने का अभियान नहीं चल सका। केवल पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाई जा रही है। फिलहाल पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से शासन की मंशा फलीभूत होते नहीं दिख रही है।
वर्जन----
अभी तक एडीएम/ प्रभारी ईओ के आदेश पर काम होता रहा है। पॉलिथीन का प्रयोग बंद कराने के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी न होने के कारण पॉलिथीन रोकने के अभियान को गति देने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
लाल बहादुर, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका।
इनसेट------
हर ओर पॉलिथीन से बजबजा रही गंदगी
शहर में हर ओर पॉलिथीन की गंदगी बजबजा रही है। लोहिया पार्क के पास कूड़ा कई दिनों से डंप पड़ा है। जिसमे पालिथीन बड़े पैमाने पर है। दुकानदार रात होते ही पॉलिथीन का कूड़ा सड़कों पर फेंक देते हैं। टक्करगंज, सदर बाजार, पूर्वी सहोदरपुर, पश्चिमी सहोदरपुर, तहसील वार्ड, भैरोपुर, पड़ाव वार्ड, अजीत नगर, विवेक नगर , बलीपुर वार्ड में हर ओर गंदगी का अंबार दिखाई देता है।
इनसेट------
जेई, सफाई निरीक्षक का पद भी चल रहा खाली
नगर पालिका में अवर अभियंता सिविल का पद सालों से खाली चल रहा है। लोनिवि के जेई से उधारी पर काम चलाया जा रहा है। जून में सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह का तबादला हो गया। उनके स्थान पर इटावा से भेजा गया सफाई निरीक्षक भी कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचा। जिसके चलते सफाई निरीक्षक का प्रभार भी राजस्व निरीक्षक नगर पालिका को दे दिया गया है। इसके अलावा कर अधीक्षक का तबादला हो गया। उनके स्थान पर भी किसी की तैनाती नहीं हो सकी। ईओ की कुर्सी भी खाली चल रही है। जिससे शासन की तमाम योजनाओं को गति देने में पालिका नाकाम है।