फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   307 beneficiaries of Chief Minister Farmer Accident Insurance Scheme entangled in verification

सत्यापन में उलझे मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी

Mon, 06 Dec 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
307 beneficiaries of Chief Minister Farmer Accident Insurance Scheme entangled in verification
kisan
किसान की मौत के बाद आश्रितों के पालन-पोषण के लिए मिलने वाले पांच लाख रुपये के लिए किसानों को अफसरों की परिक्रमा करनी पड़ रही है। जिले की पांचों तहसीलों में आवेदन करने वाले 307 आवेदक सत्यापन के अभाव में योजना के लाभ से वंचित हैं। हालांकि चालू वित्तीय वर्ष में 224 लाभार्थियों के भुगतान का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वह लाभार्थी किसान जिसकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, उसे प्रदेश सरकार पांच लाख मुआवजे के तौर पर देती है। विकलांगता की दशा में दो लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में 531 लोगों ने आवेदन किए हैं, इनमें से 307 आवेदक सत्यापन के अभाव में भटक रहे हैं, जबकि 224 लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन धनराशि का भुगतान किया गया है। कुंडा, पट्टी, सदर, लालगंज और रानीगंज के किसान अपनी-अपनी तहसील में आवेदन करते हैं। तहसीलों से ही सत्यापन की कार्रवाई होती है, अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो आश्रितों को पांच लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मौत होेने के बाद आवेदकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। इसके पूर्व एक प्राइवेट कंपनी को बीमा भुगतान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, मगर व्यापक स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
45 दिन के अंदर करना होता है आवेदन
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। पहले तीस दिन का समय दिया गया था, मगर बाद में इसे बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया। इससे किसानों की राह काफी आसान हो गई है।

मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के तहत जो आवेदन आए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। जो लोग पात्र हैं, उनके खाते में धनराशि भेजी जा रही है। इंद्र भूषण वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed