{"_id":"0a79e6a7a6c12ae10299a5b07247bf9b","slug":"30-official-residences-severed-electrical-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सरकारी आवासों के बिजली कनेक्शन कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सरकारी आवासों के बिजली कनेक्शन कटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बकाएदार सरकारी आवासों पर विभाग ने निगाह डाल दी है। गुरुवार को बिजली चोरी रोको अभियान पर निकली टीम कंपनीबाग की आफिसर्स कॉलोनी में पहुंच गई। यहां पर बिना बिल चुकाए बिजली जला रहे 30 सरकारी आवासों की लाइन काट दी। कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आवासों पर 6 लाख से अधिक का बिल बकाया चल रहा है।
बकाएदार सरकारी विभागों पर बिजली विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
अमर उजाला ने सरकारी विभागों पर बकाए को लेकर खबर प्रकाशित की थी। उसी का नतीजा है कि गुरुवार को अभियान पर निकली टीम ने सबसे पहले सरकारी कॉलोनी में ही छापा मारा। मेहता कॉलोनी व आफिसर्स कॉलोनी में बने 30 आवासों की बिजली गुल कर दी। इन पर लाखों रुपए का बिल बकाया है। खास बात यह है कि आवासों में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी इस कार्रवाई से दंग थे। वे बिल आदि के भुगतान के बारे में बोल नहीं पाए। एसडीओ नगर वीके चौधरी ने बताया कि आफिसर्स कॉलोनी में तीस आवासों की लाइन काट दी गई। इन पर छह लाख से अधिक का बिल बकाया है। अभियान पर निकली टीम ने सीडीओ, एसडीएम, एसओसी, सीआरएस व जिला जज के आवास पर लगे पुराने मीटर बदलकर उनके स्थान पर इलेक्ट्रिानिक मीटर लगाए।