{"_id":"5e7ce4908ebc3e75df755450","slug":"30-bed-isolation-ward-ready-in-lalganj-pratapgarh-news-ald2719429199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज में तीस बेड का आइसोलशन वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज में तीस बेड का आइसोलशन वार्ड तैयार
विज्ञापन
लालगंज सीएचसी में बना आइसोलेशन वार्ड।
- फोटो : PRATAPGARH
सीएचसी परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में तीस बेड का आइसोलशन वार्ड बनाकर तैयार किया गया है। कोरोना के मरीज मिले तो उनको यहां भर्ती करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी तक आइसोलशन वार्ड नहीं होने से कोरोना के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उन्हें कहां ले जाएगा, इसको लेकर अफसर चिंतित थे।
देश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर मरीजों को भर्ती करने के लिए कम से कम एक आइसोलेशन वार्ड तैयार करने का निर्णय लिया था।
जिसके बाद अस्थाई रूप से अस्पताल के एक कक्ष में दो या तीन बेडों वाला आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया। लेकिन कोरोना के मरीजों को संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य महकमें को चिंता थी, कि उनको कहां भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
यह देख लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने अफसराें से वार्ता कर यहां बने ट्रामा सेंटर को आइसोलेशन वार्ड बनाने प्रस्ताव दिया। ट्रामा सेंटर के संचालित नहीं होने के कारण सीएमओ ने इसकी अनुमति दे दी। जिसके बाद तीन दिनों तक अथक प्रयास के बाद यहां ट्रामा सेंटर को तीस बेड वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया।
आइसोलेशन वार्ड में बेड लगाकर इसको सैनिटाइज कर दिया गया है। गुरुवार को दोहपर ट्रामा सेंटर में कोरोना के मरीजों के लिए तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गया। जरूरत पड़ने पर अब कोरोना के मरीजों को यहां भर्ती किया जा सकेगा।
तहसील में पहला आइसोलेशन वार्ड बनने पर स्वास्थ्य महकमें ने राहत की संास ली है। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गया है। कहीं भी कोरोना के मरीज मिलेंगे तो उनको भर्ती किया जा सकेगा।