फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   3 women candidates will fight in assembly election in pratapgarh

कांग्रेस तीन विधानसभाओँ में उतारेगी महिला प्रत्याशी

Wed, 12 Jan 2022 06:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
3 women candidates will fight in assembly election in pratapgarh
कांग्रेस ने जिले की सात में से तीन विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। रामपुरखास विधानसभा से पहले ही विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। दो अन्य विधानसभाओं का चयन करने के लिए कांग्रेस में मंथन चल रहा है। अगले सप्ताह प्रत्याशियों के नामों का एलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना और सदर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. नीरज त्रिपाठी का नाम तय किया है। पांच अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी समर में उतारा जाएगा। जिले की सात विधानसभा सीटों में से तीन पर महिलाओं को उतारने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस रामपुर के अलावा दो और महिला प्रत्याशियों को किन सीटों से चुनाव लड़ाएगी, इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है। कई सीटों पर टिकट के दावेदारों ने स्वयं के साथ पत्नियों के नाम भी आवेदन किए हैं। जिससे महिला खाते में सीट जाने पर भी उनका काम बन सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर खास से आराधना मिश्रा उर्फ मोना और सदर से डॉ. नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। दो अन्य सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed