{"_id":"5a3ff0ab4f1c1b4e718bb233","slug":"3-train-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिया मेगा ब्लाक, तीन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिया मेगा ब्लाक, तीन ट्रेनें निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान के करीब अंडरपास बनाने के लिए रविवार को रेल विभाग ने मेगा ब्लाक लिया। जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जंक्शन पर सन्नाटा पसरा रहा। पंजाब मेल दूसरे रास्ते से रवाना की गई। तीन ट्रेनें निरस्त हो गईं। ब्लाक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो सका।
रामलीला मैदान पड़ाव वार्ड के करीब रविवार को रेल विभाग ने अंडरपास का निर्माण कराने के लिए मेगा ब्लाक लिया। सुबह आठ बजे से दो बजे तक निर्माण कार्य को देखत े हुए ब्लाक लिया गया था लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो सका। रेल विभाग के इंजीनियरों की मौजूदगी में यह काम शाम चार बजे तक चलता रहा। जिसके कारण बीएल पैसेंजर, रायबरेली वाया जौनपुर और थ्री एएफ पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गईं। पंजाब मेल और इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुलतानपुर के रास्ते भेजा गया। ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को मेगा ब्लाक की जानकारी नहीं थी। वे अपने समय पर स्टेशन पहुंचे लेकिन कोई ट्रेन न होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। काम प्रारंभ होते ही तीन क्रेनों व तीन जेसीबी की मदद से पहले रेलवे लाइन काटकर हटाया गया। इसके बाद अंडरपास के लिए पिलर डाले गए। दो बजे तक काम पूरा न हो पाने पर शाम चार बजे तक काम चलता रहा। शाम को काम पूरा होने के बाद मेगा ब्लाक समाप्त हो गया। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।