{"_id":"6a5bb8ef811e4525d007db92","slug":"2809-polling-stations-and-1683-polling-centres-approved-in-the-district-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173179-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले में 2809 मतदेय स्थलों और 1683 मतदान केंद्रों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले में 2809 मतदेय स्थलों और 1683 मतदान केंद्रों को मंजूरी
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों की अंतिम सूची को मंजूरी दी गई। परिसीमन के बाद जनपद में अब कुल 2809 मतदेय स्थल और 1683 मतदान केंद्र हो गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के प्रस्तावों पर प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। परिसीमन से पहले जनपद में 2893 मतदेय स्थल थे। मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 89 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है।
इसके अतिरिक्त, 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण पांच नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दो नए मतदान केंद्र भी बनाए गए, जबकि दो मतदान केंद्रों को समाप्त कर दिया गया। बैठक में रानीगंज विधायक आरके वर्मा, समस्त एसडीएम और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सत्यापन के बाद भवनों में परिवर्तन
मतदेय स्थलों के सत्यापन के बाद 20 भवनों में परिवर्तन किया गया है। इनमें से 19 भवन जर्जर पाए गए थे। एक भवन को अनुपयुक्त घोषित किया गया। यह बदलाव मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।