{"_id":"5f0371f38ebc3e42b9253f1c","slug":"26-hours-later-the-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-sai-river-pratapgarh-news-ald2803579176","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 घंटे बाद सई नदी में मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 घंटे बाद सई नदी में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
26 hours later the dead body of a young man found in the sai river
- फोटो : PRATAPGARH
सई नदी में नहाते समय डूबे रिश्तेदारी में आए युवक का शव 26 घंटे बाद बरामद हुआ। प्रयागराज से आए गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे।
भदोही के गोपीगंज का रहने वाला सचिन सिंह (18) एक सप्ताह पहले अपनी बुआ के घर बहुचरा गांव आया था। रविवार की शाम वह रिश्तेदारों के साथ सई नदी में नहाने गया था।
नहाने के दौरान अचानक सचिन गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख रिश्तेदार शोर मचाने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। स्थानीय लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
सोमवार को प्रयागराज से आए गोताखोर सचिन की तलाश करने के लिए नदी में उतरे। नाव के सहारे सचिन की खोजबीन करते रहे। सीओ लालगंज जगमोहन सिंह व लालगंज कोतवाल भी पहुंच गए। 26 घंटे बाद सचिन के शव को नदी से निकाला गया। उसका शव देख परिजन बिलखने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भुआलपुर के करीब बाइक में अनियंत्रित एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर मिलने पर किशोर के घर में कोहराम मच गया। पुलिस एंबुलेंस की तलाश कर रही है।
लालगंज कोतवाली के अजगरा निवासी कुंदन सरोज (16) पुत्र बद्री सरोज रविवार की देर रात अपने दो साथियों के साथ मोहनगंज बाजार गया था। वहां से तीनों बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर भुआलपुर के करीब सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे कुंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार विष्णु प्रजापति (18) व मुटटूर सरोज (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। विष्णु व मुटटूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। कुंदन की मौत की खबर मिलने पर कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही बाजार का माहौल गमगीन हो उठा। बाजार में कुछ दुकानें भी बंद रहीं। मृतक का पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है।