{"_id":"640f8d5ea7d47e5bec081dc8","slug":"26-couples-tied-the-knot-vowed-to-be-together-for-life-pratapgarh-news-c-3-1-77008-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शादी के बंधन में बंधे 26 जोड़े, जीवन भर साथ निभाने की ली कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शादी के बंधन में बंधे 26 जोड़े, जीवन भर साथ निभाने की ली कसम
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को शहीद उद्यान में 26 जोड़ों का धूमधाम से विवाह कराया गया। सभी ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसम ली। शासन की ओर से प्रत्येक युगल को 35 हजार रुपये की धनराशि, उपहार सहित दस हजार रुपये का सामान गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए दिया गया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, निवर्तमान चेयरमैन प्रेमलता सिंह व पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
शहीद उद्यान में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर छह हिंदू युवक-युवतियों के विवाह की रस्म पूरी हुई। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि सरकार निष्पक्ष रूप से सभी को योजनाओं का लाभ दे रही है। स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि जहां स्वच्छता है वहीं खुदा और ईश्वर है, वहीं खुशहाली है। निवर्तमान चेयरमैन प्रेमलता सिंह ने लोगों से स्वच्छता को अपने संस्कार में शामिल करने की अपील की। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के जरिए गरीब-अमीर में भेदभाव मिट रहा है।
इस मौके पर एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, ईओ नगर पालिका राम अचल, संतोष सिंह, लाल बहादुर, दिनेश बिंद, ज्ञानेश मिश्रा, धर्मशील शुक्ला समेत अन्य लोगों ने नई जिंदगी में प्रवेश करने वाले दंपत्तियों को बधाई दी।
विज्ञापन
नगर पालिका के 25 वार्ड से चयनित 18 वर वधुओं ने बौद्ध धर्म से अपनी नई जिंदगी में कदम रखा। इनका विवाह बौद्ध धर्म की सुशीला कश्यप की देखरेख में संपन्न हुआ। बौद्धधर्म के 18 भंतों ने विवाह की रस्मों को पूरा कराया।
गायत्री चेतना ने भी 8 जोड़ों का कराया विवाह
नगर पालिका के संयोजन में शहीद उद्यान में 8 जोड़ों ने सात फेरे लिए। गायत्री चेतना परिवार चिलबिला की ओर से करीब 25 आचार्य पहुंचे जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्मों को पूरा कराया।